Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद में डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने 26 एकड़ में काटी गई अवैध कालोनियों में 60 डीपीसी व 6 मकानों को किया ध्वस्त।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार एंव विजिलेंस ने आज नहरपार इलाके में जेसीबी मशीन की सहायता से बड़े पैमानें पर बसाई गई अवैध कालोनी और निर्माणधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 60 डीपीसी, 6 निर्माणधीन मकान व एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस को तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई  के दौरान भारी पुलिस फाॅर्स मौजूद थे।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आज बसेलवा कालोनी के समीप सेक्टर -87, 88  में 6 एकड़ व भूपानी में फरीदाबाद -दनकौर रोड स्थित सड़क के दोनों साइडों  में तक़रीबन 16 एकड़ में अवैध कालोनियों को काटी गई थी जिसमें छह से अधिक निर्माणधीन मकानों को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। उनका कहना हैं कि इसके अलावा 60 डीपीसी व एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय को भी जेसीबी मशीन से तोडा। उनका कहना हैं कि यह कार्रवाई  भारी पुलिस फाॅर्स की मौजूदगी में की गई हैं। इस दौरान डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार डियूटी मजिस्टेट के रूप में स्वंय उपस्थित थे। ीके अलावा  उनके साथ जई सूरज कत्याल, सुरेश कुमार, प्रदीप राणा व अजरुद्दीन  उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी कारोबारी एग्रीकल्चर की जमीनों पर अवैध रूप से फार्म हाउसों की प्लाटिंग कर लोगों से खुलेआम करोड़ों लूटने में लगे हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज महामारी अलर्ट -सुरक्षित हरियाणा के नए आदेश जारी किए हैं-आदेश की कॉपी पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सूरजकुंड रोड पर अवैध रूप से बने तीन बड़े -बड़े फार्म हाउसों को नगर निगम ने तोडा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x