Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी बोले, उनके पास, सबसे ज्यादा अवैध चौथी मंजिल की शिकायत ग्रीन फील्ड कॉलोनी की हैं, करेंगे कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज सोमवार से अवैध रूप से बनाई गई चौथी मंजिल की सर्वे विभाग के संबंधित जेई को डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद ने निर्देश दिए है। उनके पास बीपीटीपी, ग्रीन फील्ड, दुर्गा बिल्डर और सैनिक कॉलोनी का कुछ एरिया है। किए जा रहे  सर्वे में अवैध चौथी मंजिल की पहचान होने पर जमकर कर बड़े -बड़े कई हाथों से हथौड़े बरसाई जाएगी , और कटर मशीन की इस्तेमाल करके लिंटन को काटी जाएगी। आज ये शब्द डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी ने “अथर्व न्यूज़ से” बातचीत करते हुए कहे। उन्होनें बातचीत के दायरे को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके पास अभी के समय में सबसे ज्यादा चौथी मंजिल की शिकायते ग्रीन फील्ड कॉलोनी की है, जिस पर उनकी कार्रवाई चल रही है। और जल्द ही और भी बड़ी कार्रवाई ग्रीन फील्ड में करने जा रहे है। इसके अतिरिक्त रिहायशी प्लॉटों पर बने फ्लैटों और स्टील्स पार्किंग में अवैध रूप से दुकानें धड़ल्ले से चल रही है पर सीलिंग की कार्रवाई इसी हफ्ते संभव है। 
उनके पास प्लॉट नंबर -2203, ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद की बड़ी शिकायत है जो नोटिस दिए जाने के बाद भी अपनी बिल्डिंग की उंचाई को कानूनी नियमों को खुलम खुल्ला ठेंगा दिखाते हुए निर्माणकर्ता बनाए जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्लॉट नंबर -2121 ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद की है जोकि एक पुरानी बिल्डिंग है, इसके पिछले हिस्से को अवैध रूप से कवर करके 2 दुकानें खोली हुई है, जिससे निर्माणकर्ता ने किराया पर दिया हुआ है, और किराएदार से मोटी रकम वसूल रहा है। इसके अलावा प्लॉट नंबर -2453, 2529, 761, 2708, 1884,762, 1978, 161, 2010, 3194 , 2223 और 2066 पर जो नई नई बिल्डिंगें बनाई गई है। इन सभी बिल्डिंगों में एक्स्ट्रा कवरेज करके फ्लैट खरीदारों को बिल्डरों ने लूट लिए ,अभी  कई ऐसे बिल्डर हैं जो फ्लैट खरीदारों को लूटने के फिराक में है। बताया गया है कि प्लाट नंबर- -2066 पर जो 4 मंजिल की नई बिल्डिंग  बनाई गई है उसके  पिछले हिस्से में, दोनों साइडों में एक्स्ट्रा कवरेज करके दीवार से दीवार एकदम से सटा दी गई है , जो लोग फ्लैट रहेंगे उन्हें धूप -हवा बिल्कुल नहीं मिल सकेगा, और आपात स्थिति में बाहर निकलने का मौका लोगों को भी नहीं मिल सकेगा। इस लिए ग्रीन फील्ड कॉलोनी में लुटेरे बिल्डरों से  बिल्डिंग के फ्लैट्स खरीदने से बचे।  यदि किसी को नई फ्लैट खरीदना हैं , एक बार डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग से सही जानकारी अवश्य ले लें। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि उनके जानकारी में 10 -12 बिल्डिंग ऐसी  हैं जिसमें अवैध रूप से चौथी मंजिल बनी हुई हैं जिस पर वह जल्द ही सख्त कार्रवाई करने जा रहे है इसकी तैयारी उन्होंने पूरी तरह से कर ली है।  उनका कहना है कि बीपीटीपी एरिया में अवैध चौथी मंजिल गिने चुने है, सबसे ज्यादा अवैध चौथी मंजिल ग्रीन फील्ड कॉलोनी में है। दुर्गा बिल्डर और सैनिक कॉलोनी का कुछ हिस्सा उनके पास है। वहां अवैध चौथी मंजिल की पहचान के लिए सम्बन्धित जेई से सर्वे करवा रहे है ,पहचान की गई सभी अवैध चौथी मंजिल पर तोड़फोड़ व सीलिंग की कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी। और निर्माणकर्ता के खिलाफ सम्बंधित बड़े -बड़े धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।  .   

Related posts

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एमसीएफ के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने कविश हत्याकांड में दो नशा तस्करों को पलवल में धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज किया डा. एस.एस. बंसल व उनकी कार्डिक टीम को सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x