Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: खतरनाक ड्राइविंग की वायरल वीडियो के संबंध में चालक रजत दलाल का ड्राइविंग लाइसेंस किया जाएगा निरस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सोशल मीडिया पर खतरनाक ड्राइविंग की एक वीडियो वायरल होने पर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और पाया कि रजत नाम के व्यक्ति ने गत 25 फरवरी को Volkswagen Capital Faridabad Showroom सेक्टर-27 मेवला महाराजपुर से एक गाडी टेस्ट ड्राइव के लिए ली थी और उसने गाड़ी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी लापरवाही व खतरनाक तरीके से चलाया था, जिससे आमजन के जीवन संकट में पडने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

जिस संबंध में कार्रवाई करते हुए थाना सराय ख्वाजा द्वारा रजत के विरुद्ध लापरवाही व तेज रफ्तार से गाड़ी चलने व आमजन के जीवन को संकट में डालने की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा  दर्ज किया गया है। मामले के संबंध में यातायात पुलिस द्वारा भी कार्रवाई  करते हुए रजत का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्राधिकृत कार्यालय को पत्राचार किया गया है। 

Related posts

कुुख्यात मोस्ट वांटेड अपराधी मोहित मैटंल की सूचना देने वाले को दिया जाएगा एक लाख रूपया ईनाम 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सौतन की हत्या करने के मामलें में दो मौसेरे भाई-बहन को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार भड़ाना के पुत्र व समालखा से विधायक मनमोहन भड़ाना 11 वें दिन भड़ाना परिवार के दुःखों में हुए शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x