Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: सैकड़ों वर्षो का सपना हो रहा साकार,राम मंदिर का निर्माण 22 जनवरी को होगा पुरा, देश मनाएगा दिवाली – विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का एक साथ दौरा किया और लोगों से आशीर्वाद लेकर चाय पर चर्चा की। इस मौके पर विपुल गोयल ने लोगों के मध्य में जाकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की नीतियों से अवगत करवाया और लोगों से आह्वान किया की आने वाली 22 जनवरी कों पूरा देश दिवाली मनाएगा जिसमें सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर अपने घरों मे दीपक जला रामल्ला का स्वागत करें। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कहा कि सैकड़ों वर्षो के बाद देशवासियो का सपना पुरा होने जा रहा है जोकि हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल का गांव में पहुँचने पर गाँवो की सरदारी ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया और फूल मालाओ के साथ- साथ पगड़ी बाँधकर मान सम्मान किया।

इस मौके पर विपुल गोयल ने आने वाले चुनावों में कमल का बटन दबाकर फिर से मोदी- मनोहर सरकार बनाने की अपील की जिस पर लोगों ने तालियां बजाकर और दोनों हाथ उठाकर समर्थन देकर फिर से कमल खिलाने का वायदा किया। इस मौके पर गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबके विकास और उत्थान के बारे में सोचने वाली पार्टी है।गोयल ने आगे कहा कि  ये मोदी- मनोहर युग है जिसमें हर सरकारी योजना कों अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य है जिसे पुरा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई  थी । गोयल ने आज तिगांव विधानसभा के गांव फरीदपुर, बड़ोली,नीमका और तिगांव गांव में दौरे किए। जहाँ महिला शक्ति ने भी उनके  सिर पर हाथ रखकर आने वाले चुनावों के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर गिर्राज त्यागी मण्डल अध्यक्ष, सुरजीत अधाना पूर्व जिला पार्षद,रविंद्र, महेन्द्र, हरिचंद, सरदार जेलदार, सुनील सिंह, धर्म सिंह, पृथ्वी, रामपाल, बाबा राधे, बाबा ज्ञानी, बिरपाल, बीरेंद्र, बिजेन्दर,राजबीर सरपंच, भीम सिंह, मित्रपाल, पंडित मुकेश शास्त्री पूर्व चेयरमैन , विजय शर्मा, राज कुमार राज, राकेश इंजीनियर, जवाहर ठाकुर व अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -7 के एक मकान में डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी पत्नी व बेटी व दामाद की चाकुओं से गोद हत्या, देखिए वीडियो।    

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल और उसके साथियों के तीन दिनों का पुलिस रिमांड बढ़ा,मामा ने लेनदेन वाला रिकॉर्ड जलाया।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले में खुफिया और सुरक्षा विफलता के लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x