Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : प्रदेश सरकार का सफाई के नाम पर ड्रामा, पुरे शहर में गँदगी का ढेर लगा हुआ है स्माइल कैमिपन संस्था ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: नगरनिगम की लापरवाही   से पुरे फरीदाबाद शहर में गँदगी का ढेर  लगा हुआ है इसी बात के मध्य नजर  स्माइलकैमिपन संस्था  द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया   जिसका विषय था कूड़ा-करकट को दूर भगाना अपने  फरीदाबाद शहर को अच्छे से चमकाना जिस तरह शहर में चारो तरफ कचरे के   ढेर का आलम है सभी जनता बीमारियों से   ग्रसित है दुसरी तरफ नगर निगम  एवम् सरकार   हाथ पे हाथ धरे बैठे है तभी इस संस्था ने इस  कार्य का बीड़ा अपने हाथो में लेकर एक  विशाल रैली का आयोजन किया

जो दशहरा ग्राउंड से चलकर नीलम चौक पेट्रोल  पम्प तक एक सफ़ाई अभियान चलाया गया   जिसका नेतृत्व प्रदीप महापात्रा ने किया संस्था के महासचिव विमल खण्डेलवाल ने बताया कि बीके चौक, नीलम-बीके रोड, एनआईटी 5 में अभियान चलाया गया. अध्यक्ष प्रदीप महापात्रा ने बताया कि हर माह फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर सफाई की जाएगी. इसके प्रति स्थानीय लोगो को जोड़ा जायेगा. इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है ताकि युवा वर्ग को अधिक जोड़ा जा सके. इस मौके पर कार्यक्रम कोषाध्यक्ष विपिन मिश्रा, संस्था के महासचिव विमल खण्डेलवाल, सचिव प्रमोद खण्डेलवाल, मोहित आहुजा, एसएस डाबला,कमल कपूर, मधुसुदन लड्ढा, मधुसुदन माटोलिया, मनदीप कुमार, स्रष्टि, करुना, पिंकी, सोम्य, अनुज खण्डेलवाल, नीतेश, नीतीश, भावना आदि मौजद रहे.

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दोहरे हत्याकांड में खुलासा : जिस अंगरक्षकों के ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी उसी ने प्रेम व नरेंद्र उर्फ़ कल्लू की हत्या कर दी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लालकिले पर कब्जा करने वाले किसान नहीं हो सकते, किसानों से की अपील, देश के खिलाफ षडयंत्र करने वालों से रहें दूर 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x