Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्समेंट ने आज अगवानपुर में अवैध रूप से बने 10 दुकानें और 15 मकानों पर चलाया बुल्डोज़र,ध्वस्त



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम द्वारा आज मंगलवार को थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत अगवानपुर में लम्बे समय के बाद व नए डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला के पदभार संभालने के बाद भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से की गई है, इस तोड़फोड़ के दौरान पुलिस बल के नेतृत्व पल्ला थाने के एसएचओ रणवीर सिंह कर रहे थे। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में विभाग के एटीपी सचिन चौधरी मौजूद थे। 

डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत अगवानपुर में लगभग 6 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से अवैध कॉलोनी विकसित की गई है,जिसमें लगभग 15 पक्के मकान व 10 से अधिक डीपीसी बनाई गई थी जिसकी उन्होनें अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच कराई, जिसमें सभी शिकायतें सही पाई गई।

और आज के लिए तोड़फोड़ का समय निश्चित की गई थी। उनका कहना है कि आज उनके नेतृत्व उनकी टीम अगवानपुर में पहुंची, और लगभग 6 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से लगभग 15 मकानें, 10 डीपीसी, रोड नेटवर्क व प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय बने थे, को एक अर्थमूवर मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त अवैध रूप से बने 10 से अधिक दुकानों को भी तोडा गया है। खबर लिखे जाने तक तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है।               

Related posts

फरीदाबाद के गांव तिगांव में विकसित की जा रही एक कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट का चला बुलडोजर, तोड़े कई अवैध निर्माण।

Ajit Sinha

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना ही है प्रसाशन का दायित्व: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद को राधाष्टमी पर मिली 302 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x