Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी कड़ी नजर: अशोक मीणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के आबकारी एवं  कराधान विभाग कमिश्नर अशोक मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार अवैध शराब पर पूर्णतया पाबंदी सुनिश्चित करें। अशोक मीणा ने आज रविवार को दोपहर बाद लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में मौजूद अधिकारियों को अवैध शराब पर पूर्णतया पाबंदी सुनिश्चित करने बारे दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेषतः राजस्व, पुलिस व आबकारी विभाग आपसी तालमेल करके भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार अवैध शराब पर पूर्णतया पाबंदी सुनिश्चित करें। साथ ही गावों में ह्यूमन इंटेलिजेंस डेवेलप करके अवैध शराब बिक्री की गुप्त सूचनाएं प्राप्त करने का प्रयत्न करें। लोकसभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला में शराब की अवैध आवाजाही व नकली शराब को रोकने के लिए 3 टीमें बनाई गई है, जो 8 घंटे की शिफ्ट के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सभी सेक्टर ऑफिसर्स से रेगुलर डेलीबेसिज बैठकें करके पूरी जानकारी से अपडेट रहे।    

आबकारी एवं कराधान विभाग हरियाणा की ओर से लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दौरान शराब की अवैध आवाजाही के सम्बन्ध में शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि आमजन लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दौरान आचार संहिता के संचालन के दौरान हरियाणा राज्य में शराब की अवैध आवाजाही, बिक्री एवं नकली शराब से सम्बन्धित शिकायतें देने व प्राप्त करने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा द्वारा प्रधान कार्यालय, पंचकूला में स्थापित राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दे सकते हैं।
शिकायतें / सूचना नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 18001022012 (टोल फ्री) 0172-4112222 और ईमेल helpdesk@haryanatax.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। नियंत्रण कक्ष सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहेगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति शराब की किसी भी अवैध आवाजाही / बिक्री व हरियाणा राज्य में नकली शराब की आवाजाही व बिक्री के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है या सूचना दे सकता है। लोक सभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में छठे चरण में होने वाले लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी, जिसके लिए शराब की बिक्री पर जिला प्रशासन और पुलिस  की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों व स्थानों पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी नजर रखते हुए जिला में अवैध शराब की सप्लाई को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में एडीसी आनन्द शर्मा , सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद शिखा अन्तिल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीटीएम अंकित कुमार, आरटीए कम एसीपी मुनीश सहगल सहित आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Related posts

फरीदाबाद : जिस मेहमान के लिए महिला चाय बनाने के लिए गई, उसी मेहमान ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और उसकी पिटाई कर दी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: संबंधित जिलों के उपायुक्त होंगे अध्यक्ष

Ajit Sinha

फरीदाबाद: औद्योगिक हब बनकर उभरा हरियाणा, प्रदेश के बेहतर माहौल में लगातार आकर्षित हो रहे उद्योग : मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x