Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दो लाख रूपए के डिमांड करने पर पत्नी की हत्या करने के आरोपी को फतेहाबाद से किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :करीब 5 माह पहले पैसे मांगने पर पत्नी की टुपट्टे से गला घोंट कर हत्या करने वाले फरार पति को फरीदाबाद क्राईम ब्रांच डीएलएफ इंचार्ज नवीन कुमार की टीम ने आज फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है, गौशाला में काम करने वाले पति कश्मीर ने बीते 28 जनवरी को अपनी पत्नी लक्ष्मी का किराए के घर में टुपट्टे से गला घोंट कर मार डाला था और बेटे को कमरे में बंद करके फरार हो गया था जिसे अब काबू किया गया है। पुलिस की माने तो आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड भी लिया गया है।
एक और पति ने पत्नी से परेशान होकर उसे मौत के घाट उतार दिया था,, पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पति से पैसे मांगे थे,, बस इसी से गुस्साये पति ने अपनी की टुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और किराये के घर से फरार हो गया जिसे फरीदाबाद क्राईम ब्रांच डीएलएफ इंचार्ज नवीन कुमार की टीम ने फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है और सब इंस्पेक्टर जमील ने गिरफ्तार हत्यारोपी कश्मीर को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया है।क्राईम ब्रांच डीएलएफ सब इंस्पेक्टर जमील अहमद की माने तो आरोपी कश्मीर फरीदाबाद के अजरोंदा गांव में रहता था जो कि गौशाला में काम करता था, जिसने शादीशुदा लक्ष्मी से शादी की थी जिसको एक लडका था, पत्नी लक्ष्मी पति कश्मीर से रोजाना 2 लाख रूपये की मांग करती थीजिससे परेशान होकर उसने पत्नी को मार डाला और फरार हो गया है जिसे हाल ही में हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आरोपी कश्मीर ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी मगर अब उसे पछतावा है।

Related posts

रिश्वतखोर चौकी प्रभारी को दोषी मानते हुए कोर्ट ने सुनाई 9 साल की सजा, 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया

Ajit Sinha

फरीदाबाद; नेहरू में महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया प्रतियोगिता आयोजन।

Ajit Sinha

भाजपा जिला फरीदाबाद क्रिकेट फ्रेंडशिप कप,पाली में जिला पदाधिकारीओ एवं मंडल अध्यक्षों के साथ खेला गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x