Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने सभी मतदान केंद्रों का गंभीरता से किया निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने 4 जून को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत सभी मतदान केंद्रों का गंभीरता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतगणना को लेकर विस्तार से समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने मतगणना केंद्रों के निरीक्षण दौरे की शुरुआत सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल के सभागार से करते हुए अन्य सभी मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण कर ख़त्म किया, जहां पर फरीदाबाद विधानसभा की मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा के अंतर्गत नौ विधानसभाएं आती हैं, जिनमें तीन विधानसभाएं पलवल जिला की हैं।

फरीदाबाद लोकसभा के लिए सात स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। पलवल जिला की तीनों विधानसभाओं की मतगणना का कार्य एक ही स्थान पर बीआर अंबेदकर महाविद्यालय में किया जाएगा। जबकि फरीदाबाद जिला के लिए छह स्थानों पर मतगणना केंद्र स्थापित किये गये हैं। इनमें डीएवी स्कूल के सभागार के अलावा पृथला विधानसभा के  लिए सेक्टर-16 स्थित पंजाबी भवन में, फरीदाबाद एनआईटी के लिए लखानी धर्मशाला, बडख़ल के लिए दौलतराम खान धर्मशाला तथा बल्लबगढ़ के लिए सुषमा स्वराज राजकीय महिला महाविद्यालय और तिगांव के लिए सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बारीकी से मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना केंद्र में प्रत्याशियों के प्रवेश से लेकर उनके एजेंटों के प्रवेश तथा बैठने आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान काउंटिंग ऑब्जर्वर तथा माइक्रो ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए की जाने वाली तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि मतगणना केंद्रों की सुरक्षा अचूक की गई है, जो कि नियमित तौर पर जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक आईटम, सिगरेट, तंबाकू आदि लेकर जाना वर्जित रहेगा। उन्होंने काउंटिंग एजेंटों से अपील की कि वे नियमों की पूर्ण अनुपालना करें। साथ ही उन्होंने ड्यूटीरत कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि वे भी नियमों का ध्यान रखते हुए पूर्ण अनुपालना करें।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज भाजपा के अनेक वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नामांकन में बढ़ाया जोश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन के अपराध शाखा की अलग-अलग टीमों ने आज 18 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस सहित 18 आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, विद्यालयों में श्रमदान होगा अनिवार्य : सीएम नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x