Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक सहित 2 आरोपितों को किया काबू।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की महिला थाना सेंट्रल की टीम ने रविवार ,5 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यू भारत कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए संचालक सहित 2 आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना सेंट्रल की टीम द्वारा 5 अप्रैल को न्यू भारत कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी की गई। जहां पर देह व्यापार की पुष्टि होने पर गेस्ट हाउस संचालक सहित दो व्यक्तियों को मौके से काबू किया गया।

घटनाक्रम के संबंध में थाना खेड़ी पुल में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 व 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जाता है। दोनों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत मंजूर हुई है।

Related posts

मीडिया परिस्थितिकी तंत्र के माध्यम के रूप में नैरेटिव को नेविगेट करना” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान

Ajit Sinha

सिपाही को गोली मारकर घायल करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग:होली व फाग (धुलण्डी) के त्यौहार पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा किए गए विशेष सुरक्षा प्रबन्ध-पुलिस प्रवक्ता ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x