Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने किया प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ यमुना के जलस्तर का निरीक्षण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने यमुना के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन अलर्ट पर है। उन्होंने कहा कि आमजन को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। डीसी विक्रम सिंह ने आज मंगलवार को डीसीपी हेडक्वार्टर पूजा वशिष्ठ, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसीपी देवेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आरके बत्रा व कार्यकारी अभियंता बीएस रावत, राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ फरीदाबाद जिला के यमुना नदी के साथ लगते लगभग आधा दर्जन गावों में पहुंच कर बढते यमुना जल स्तर की समीक्षा की। इस दौरान गांव के सरपंच व नंबरदार और राजस्व विभाग के कर्मचारी  निरीक्षण के साथ रहे।

डीसी विक्रम सिंह ने दिल्ली के सट्टे बसंतपुर गांव से बसंतपुर चौक से निरीक्षण शुरू करके महावतपुर के रास्ते किडावली, पल्ला, भुपानी, महावतपुर होते हुए मंझावली पहुंचे। जहां पर सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए। डीसी विक्रम ने लव लश्कर के साथ जिला जिला फरीदाबाद के यमुना नदी के साथ लगते लगभग आधा दर्जन गांव का दौरा कर ग्रामीणों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की बस्तियां यमुना नदी के तट पर है वह खाली कर दें और प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर रहकर अपना जीवन यापन करें। वहां पर प्रशासन द्वारा रहने व खाने -पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह यमुना के पास संभल कर जाएं। डीसी विक्रम ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ यमुना के जलस्तर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सम्भावित यमुना के बढ़ते जलस्तर की निगरानी के लिए प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं।डीसी विक्रम सिंह ने लोगों से की अपील करते हुए कहा कि वे यमुना के नजदीक संभलकर जाएँ।जहां यमुना का पानी आबादी के इलाकों में आ रहा है। उन लोगों को करवाई हर संभव मदद की जाएगी। खेतों में रह रहे लोगों से अपने सामान हुए पशुओं को गांव में ले जाने की कही। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

Related posts

पलवल: अंतरराज्यीय एटीएम ठगों से पुलिस टीम 234 एटीएम कार्ड बरामद कर चुकी हैं।

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल आज बोले,” गुड मॉर्निंग फरीदाबाद”, एक मुहिम तीन लक्ष्य स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर फरीदाबाद-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स हाइट में एक शख्स की हथोड़े से पीट -पीट कर हत्या, पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जांच जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x