Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीसी ने एनएचएआई अधिकारियों को लगाई फटकार कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी सूरत में पानी खाली करें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पिछले दो दिन से लगातार हो रही भारी बरसात के बाद शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त विक्रम लगातार एक्शन में है। पूरी रात अधिकारियों के साथ अलग-अलग स्थानों का दौरा करने के उपरांत शुक्रवार सुबह फिर से उन्होंने उन सभी स्थानों का निरीक्षण किया जहां जलभराव की स्थिति ज्यादा गंभीर है। उपायुक्त ने इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग व सर्विस लेन जल्द से जल्द क्लियर चाहिए। इसके साथ ही अन्य विभागों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि हमें जल्द से जल्द लोगों को राहत देनी है।

उपायुक्त विक्रम शुक्रवार सुबह सबसे पहले बाटा चौक व नीलम चौक का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों से भारी संख्या में ट्रैफिक क्रॉस होता है ऐसे में उन्होंने स्थिति को देखते हुए यहां टैंकरों की संख्या तुरंत बढ़ाने के निर्देश दिए। बाटा चौक पर बने हुए गड्ढों को उन्होंने साथ-साथ भरने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके पश्चात उपायुक्त विक्रम ने बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्देश दिए कि यहां पर मोटरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके पश्चात उपायुक्त ने जेसीबी चौक पर बूस्टर का निरीक्षण किया और वहां पर भी अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस दौरान वाईएमसीए चौक, ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी व अन्य सभी स्थानों पर अधिकारियों की टीम के साथ लगातार निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि जब भी बरसात हो ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास व एनएचपीसी अंडरपास को तुरंत वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम यहां से पानी की निकासी की व्यवस्था करें और जैसे ही स्थिति सामान्य होती है तुरंत टेंडर लगाकर इस समस्या का स्थाई समाधान भी करें। उन्होंने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जितने भी पंप हाउस है उनमें लगातार निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाए। उन्होंने शहर की बिजली व्यवस्था सामान्य करने के निर्देश भी बिजली निगम के अधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर 25 पंप भी बढ़वाए जाए ताकि जल्द से जल्द बरसाती पानी की निकासी की जा सके। इस दौरान उपायुक्त ने जिला के लोगों से अपील करते हुए कहा की बरसात पिछले दो दिनों में बहुत ज्यादा हुई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम, एफएमडीए एचएसवीपी, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग व अन्य सभी विभागों की टीमें लगातार दिन रात काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य की निगरानी के लिए एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। यहां से सभी क्षेत्रों की लगातार जानकारी ली जा रही है और जहां भी आवश्यकता है वहां तुरंत सभी विभागों से तालमेल कर मोटर पंप टैंकर अथवा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासनिक अमला लगातार कार्य कर रहा है और हम जल्द ही पूरी स्थिति को सामान्य कर लेंगे। इस दौरान उनके साथ एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके जोशी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज सोमवार को 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केरल में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचने के उद्देश्य से एशियन अस्पताल और स्टाफ ने 7 लाख रूपए सीएम रिलीफ फंड में जमा कराए।

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा में पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा का आमंत्रण — 22 टूरिस्ट कॉम्प्लेक्सों में 28 फरवरी से ‘रंगोत्सव 2026’ 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x