Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्रीन फिल्ड इलाके से साइकिलों को चोरी करने वाला नाबालिग चोर अरेस्ट,16 साइकिलें बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच , बदरपुर की टीम ने आज ग्रीन फिल्ड कालोनी के अलग -अलग इलाके से साइकिलों को चोरी करने के मामले में एक नाबालिग आरोपित को अरेस्ट किया है। ये आरोपित बदरपुर ,दिल्ली का रहने वाला हैं। इस नाबालिग आरोपित चोर के कब्जे से चोरी के 16 साइकिलें और 5500 रूपए नकद बरामद किए हैं। 

पुलिस बतातें हैं कि ग्रीन फिल्ड इलाके से एक दर्जन से भी अधिक साइकिल  चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिग लड़के को थाना सराय खाव्जा, सेक्टर -37 इलाके से हुई एक चोरी के मामले में अरेस्ट किया हैं। इस आरोपित ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने ग्रीन फिल्ड इलाके से काफी साइकिलें चोरी की हैं। पुलिस ने इसके आरोपित के निशानदेही पर चोरी की 16 साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस का कहना हैं कि इस आरोपित से थाना सूरजकुंड इलाके की एक चोरी का भी मामला सुलझाया गया है। इसमें पुलिस ने कुल 3000 रूपए नगद बरामद किए हैं। ये आरोपित  को नशे की लत हैं और इसी जरुरत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता हैं। पुलिस की माने तो इस आरोपित को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।   

Related posts

चंडीगढ़: जबरन वसूली के केस में नामजद है बीजेपी समालखा उम्मीदवार- डॉ. सुशील गुप्ता।

Ajit Sinha

कल सोमवार को सभी क्लीनिकों एंव हॉस्पिटलों में ओपीडी बंद रहेंगे ,इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेगी,डा. पुनिता हसीजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह हो सकते हैं के नाम पर सहमति बनने की खबर हैं, सूत्र ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x