Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद :कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह हो सकते हैं के नाम पर सहमति बनने की खबर हैं, सूत्र ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : कांग्रेस पार्टी के फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी के रूप में चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर लगभग सहमति बन गई हैं.यह खबर सूत्रों के हवाले से अभी अभी खबर आई हैं इस की औपचारिक एलान कल वीरवार को किसी भी वक़्त हो सकता हैं। इस मामले में आज चौ.  महेंद्र प्रताप सिंह से फोन पर बातचीत गई तो उनका कहना हैं कि इस बारे में उन्हें बिल्कुल नहीं मालूम पर पार्टी चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह इंकार भी नहीं करेंगें। माना जा रहा हैं कि चौ. महेंद्र प्रताप सिंह के चुनाव लड़ने पर गुर्जर वोट के साथ -साथ शहरी वोट भी उन्हें मिल सकती  हैं। जोकि भाजपा उम्मीदवार चौ. कृष्ण पाल गुर्जर के लिए काफी मुश्किल पैदा कर सकता हैं, क्यूंकि शुरूआती दौर में उनका काफी विरोध होने की खबरें आई थी। हार जीत किसी भी पार्टी के नेताओं का हो, पर चुनाव बड़ा दिल्चपस होगा और ऐसा हुआ तो दोनों पार्टियों के बीच  काटें की टक्कर होने की संभावना हैं।

चौ.महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी नेताओं की सहमति हैं तो वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं, जब उनसे पूछा गया की क्या आपके नाम पर सहमति बन गई हैं तो इस बारे में उन्होनें कुछ नहीं बोला बल्कि उन्होनें कहा कि अगर सभी नेताओं की सहमति हैं और पार्टी कहती हैं तो वह चुनाव लड़ने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।  खबर हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने देश, प्रदेश के लोगों के मूड के साथ -साथ व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोगों के मूड के भांपते हुए चौ. महेंद्र प्रताप सिंह को फरीदाबाद से चुनाव लड़ाने पर अड़े हुए हैं। हालांकि चौ. महेंद्र प्रताप सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बार बार अपने नेताओं को मना  कर रहे थे। इस वक़्त की ये तो बिल्कुल अलग खबर हैं। हालांकि  पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना का भी नाम हैं पर कोंग्रेसियों में उनके नाम पर कोई सहमति नहीं बन पा रहीं हैं। हालांकि उनका  नाम भी लगभग बराबर में चलने की खबर हैं पर इस बात का ऐलान वीरवार को किसी भी वक़्त हो सकता हैं। जिस तरीके से यह खबरें आई हैं उस हिसाब से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जो प्रत्याशी के मामले में जो उनका चुनाव हैं वह तक़रीबन सहीं माना जा रहा हैं। आज जो खबरें आई हैं उसमें चौ. महेंद्र प्रताप सिंह लोकसभा चुनाव के लिए तक़रीबन सहमति बन गई हैं। इससे पहले वह लोकसभा चुनाव लड़ने हेतु बार बार मना  कर रहे थे। बाद में सभी वरिष्ठ नेताओं के कहने पर वह  चुनाव लड़ने के लिए मान गए। बातचीत के दौरान चौ. महेंद्र प्रताप सिंह ने साफ़ तौर पर कहा कि  पार्टी के सभी लोग कहते हैं वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

 

Related posts

फरीदाबाद: फीडबैक सेल के द्वारा शिकायतकर्ता से 7 दिन बाद लिया जाएगा फीडबैक- राकेश आर्य

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:मानव रचना डेंटल कॉलेज में इनोवेशन समिट का आयोजन।

Ajit Sinha

दो दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त की लात -घूसों से पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और उसके शव को झाड़ियों में फेंक-अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x