Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विपक्ष के झूठे प्रोपेगेंडा में न फंसकर अपने बच्चों के हित के लिए करें मतदान : विपुल गोयल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल ने बुधवार को सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल व्यू होटल में आयोजित कार्यक्रम में जहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था प्रकट की। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे प्रोपेगेंडा में न फंसकर अपने बच्चों के हित में मतदान करें। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को लूटने का काम किया है और अब फिर से लोगों को झूठे प्रलोभन में फंसा कर सरकार बनाने का सपना देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और 62 सीटों पर हम जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा से उत्साहित होकर कांग्रेस जो मिथ्या का प्रचार कर रही है, वह वास्तविकता से दूर है। झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। अब लोग उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं। लोग इनकी कथनी और करनी के बीच का अंतर जानते हैं।विपुल गोयल ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जो पार्टी अभी तक अपने मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पाई है, वो क्या चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता 5 साल से चिल्ला रहे हैं, लेकिन वो अपना जिला अध्यक्ष नहीं बना पाए हैं। ऐसे में जो पार्टी कन्फ्यूजन का शिकार हो, उस पार्टी को सत्ता में लाने का काम प्रदेश की जनता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पारदर्शिता के साथ काम करने वाली पार्टी है। हमने बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने का काम किया। कांग्रेस सरकार में लोग नौकरियों के लिए नेताओं के चक्कर काटते थे, लेकिन भाजपा ने योग्यता के आधार पर लोगों को नौकरी देने का काम किया है।उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि अविकसित शहर को विकासशील बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। अब शहर को विकसित बनाने का काम आपका भाई करेगा। इसलिए एक ऐसे ईमानदार, स्वच्छ छवि के नेता को चुनें जो आपके दुख-दर्द में आपके साथ खड़ा रहे। उन्होंने लोगों से फरीदाबाद के विकास, फरीदाबाद की तरक्की और अपने स्वयं के उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की।

Related posts

आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली में फरीदाबाद से 5000 से अधिक लोग होंगें शामिल, अगली सरकार आप की सरकार – वर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बिजली वितरण व्यवस्था के लिए 2050 को लेकर तैयार करें कार्ययोजना : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

सेक्टर -31 के डीएलएफ इलाके में पानी के टैंकर ने एक मासूम बच्चे को कुचला, मौत, चालक फरार, टेंकर को कब्जे में लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x