Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 56 ने अपने सवारियों को सुनसान जगहों पर ले जाकर लूटने वाले दो ऑटो चालकों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 56 ने दो ऑटो चालकों को अपने सवारियों को सुनसान जगहों पर ले जा कर लूटने के मामले में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने की मानें तो  पकडे गए आरोपियों से 4 से 5 वारदातों  सुलझनें की उम्मीदें  हैं।

                      क्राइम ब्रांच प्रभारी अरविंद दहिया का कहना हैं कि ईदगाह कॉलोनी, प्रताप कालोनी, फरीदाबाद निवासी सोनू व जीवन नगर पार्ट -2 , मुजेसर फरीदाबाद निवासी महेश को सेक्टर -55 थाने में दर्ज मुकदमा न. 460 में गिरफ्तार किया गया हैं। इस मुकदमें में अपने एक सवारी से 75 हजार रूपए की लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि एक ऑटो में दो लोग होते थे इनमें से एक ऑटो चलाता था और दूसरा शख्स ऑटो में बैठा रहता था। उनका कहना हैं कि यह लोग रात के वक़्त सोनू और महेश ऑटो लेकर निकलतें थे और उसमें सवारी को बिठा कर कहीं सुनसान जगहों पर ले जाते थे और उन्हें लूट लिया करतें थे। उनका कहना हैं कि इन लोगों को आज अदालत में पेश किया गया और वहां से अभी महेश व सोनू को पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं जिससे  रिकवरी किया जा सकें।

Related posts

फरीदाबाद: एसएसबी अस्पताल में हुआ नए आपातकालीन और ट्रॉमा विंग का उद्घाटन: डा. एस.एस. बंसल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना में ‘मीडिया, भाषा और साहित्य: परिवर्तन संकल्पना और आयाम” पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Ajit Sinha

बीजेपी ज़िला फ़रीदाबाद की विधानसभा के सभी 6 मंडलों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग किया शुरू ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x