Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने आज एक लाख रूपए की रंगदारी मांगने के दो आरोपित बिहार से अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने आज फिरौती मांगने वाले 2 आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित अमित मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के गांव सैदपुर का रहने वाला है। आरोपित सूरज कुमार बिहार के लखीसराय जिले के जयनगर काली पहाड़ी में रहता है। दोनों आरोपितों को एक सूचना ले आधार पर बिहार से अरेस्ट किया गया हैं। 

इंचार्ज रविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित अमित मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के गांव सैदपुर का रहने वाला है। आरोपित सूरज कुमार बिहार के लखीसराय जिले के जयनगर काली पहाड़ी में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपितों को  बिहार से अरेस्ट  किया गया है। आरोपित अमित पेंटर का काम करता है। शिकायतकर्ता के घर में पिछले 3 महीने पहले घर में पेंट किया था। 

आरोपित  ने शिकायतकर्ता का फोन नंबर अपने दोस्त सूरज कुमार को दे दिया था। जिसने फोन नंबर पर शिकायतकर्ता से गत 3 जुलाई को सुबह 9 बजे एक लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। जिसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपितों  को बिहार से अरेस्ट किया है।
पूछताछ में आरोपित से पता चला कि आरोपित ने शिकायतकर्ता के फोन नंबर को अपने दोस्त को दे दिया था। जिससे उसने फिरौती मांगी थी। आरोपितों से दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। फरीदाबाद लाकर आरोपितों  को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। मामले की पूछताछ कर अदालत में पेश कर दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है।

Related posts

चौकीदार के माध्यम से 1000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने जारी की आमंत्रित सदस्यों की सूची

Ajit Sinha

31 मार्च, 2025 तक हरियाणा में नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित हो- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x