Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 13 जुआरियों को अरेस्ट कर क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने 2 लाख 6000 रूपए बरामद की हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -सेक्टर -17 की टीम ने सारन थाना क्षेत्र के एक मकान में चोरी छिपे जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने दांव पर लगे 206000 रुपए और साथ में ताश के दो गड्डी भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सम्बंधित थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अरेस्ट किए गए जुआरियों के नाम विशाल, राजकुमार, अमित, केशव, रमेश, मनोज, दीपक, आशीष, बुध सिंह, अभय, राजेश, समीर तथा रहीसुद्दीन है। सभी जुआरी फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना से प्राप्त हुई थी कि फरीदाबाद के सारण गांव के रहने वाले आरोपित अमित के घर पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची जहां पर आरोपित ताश की बाजी लगाकर सट्टा खेल रहे थे।

पुलिस ने मौके से 13 आरोपितों को पकड़ कर लिया। जुआरियों के कब्जे से ताश की 2 गड्डी तथा 2 लाख 6 हजार रुपए बरामद किए गए। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सट्टा खेलकर आरोपित बिना मेहनत किए जल्दी पैसा कमाना चाहते थे।

Related posts

फरीदाबाद प्रशासन ने कंट्रोल रूम, जिले के लोगो को कोरोना वायरस से सुरक्षा व सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने की 7 इकाईयों को किया सील, आगे प्रॉपर्टी होगी नीलम ।

Ajit Sinha

एक मंत्रालय की फर्जी वेबसाइट बनवाकर सरकारी नौकरी देने,15 लाख मैसेज भेज, 27000 लोगों से करोड़ों ठगने वाले 5 ठग अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x