Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 22 वर्षों से वांछित सजायाबी सहरसा,बिहार से गिरफ्तार, वर्ष 2003 में 10 वर्ष की हुई थी सजा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डकैती एवं आर्म्स एक्ट के एक मामले में 22 साल से फरार चल रहे सजायाबी आरोपित को अपराध शाखा सेक्टर 56, फरीदाबाद की टीम ने बिहार से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अशोक मंगला, निवासी सेक्टर-17, फरीदाबाद ने जनवरी 2001 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7–8 अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में घुसकर चाकू के बल पर घर के सदस्यों को बंधक बनाकर नगदी व सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। जिस पर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उनका कहना है कि आरोपित हीरा कुमार राउत निवासी गांव रसूलपुर हबीब, जिला वैशाली, बिहार को वर्ष 2003 में जिला अदालत फरीदाबाद ने 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। उसके बाद वर्ष- 2024 में न्यायालय से उसको जमानत मिल गई थी, तभी से वह फरार चल रहा था। जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा आरोपित के पुनः गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा उस पर 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उपायुक्त अपराध द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। अपराध शाखा सेक्टर 56, फरीदाबाद टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित हीरा कुमार राउत को गत  27 फरवरी को जिला सहरसा, बिहार से काबू किया है।आरोपित का जिला अदालत सहरसा, बिहार से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है। जिसको जिला अदालत फरीदाबाद के पेश किया जाएगा।

Related posts

कभी कस्टम व कभी सीबीआई अधिकारी बनकर अवैध पार्सल का डर दिखा कर 25,40,000/-रुपए की ठगी, खाताधारक पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गांव छायंसा के एक मकान में दो अज्ञात बदमाशों ने जमकर किया पथराव, टाटा 407 गाड़ी के शीशे भी तोड़े ,पुलिस में की शिकायत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की दो, गुरुग्राम और सोनीपत की एक -एक दुकान पर रेफ्रीजरेटर बन्द मिले, दुकानें की सील – अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x