Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मिस्ड कॉल से शुरू हुआ था षड्यंत्र वाला प्यार, तिगांव का लड़का हुआ हैनीट्रप का शिकार, लड़की सहित दो अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादःसोशल मीडिया का उपयोग किसी के फायदे और नुकसान के लिए उसके विवेक का प्रतिबिंब होता है। थोड़ी-सी विवेकहीनता लोगों के लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण हो सकती है। जी हैं ये घटना तिगांव थाना क्षेत्र की है जिसमें,फरीदाबाद पुलिस की सफलता के साथ ही पीड़ित के परिजनों  के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी। लगभग एक माह पूर्व वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय एक शख्स  को लुधियाना से एक अनजान लड़की  का मिस्ड कॉल आया था। लड़के ने जब कॉल वापस की तो वह उस लड़की के बातचीत से प्रभावित हो गया और क्रमशः मोबाईल से सोशल मीडिया पर आगे का सिलसिला चल पड़ा।

सोशल मीडिया की राह चलते दोनों एक दूसरे से तथाकथित रूप में गहरे घुल-मिल गए । किन्तु, लव में  लोगं डिस्टेंसिंग दोनों को रास नहीं आ रही थी। इसलिए लड़की  ने लड़के को मिलने के लिए लुधियाना बुला लिया। गत 10 जुलाई को लड़का अपने घर से बहाना बनाकर लुधियाना पहुँचा। लड़की  उस शख्स  को अपने घर ले आई कमरे में बैठकर थोड़ी देर बातचीत करने के बाद योजना अनुसार उसके चचेरे भाई और एक अन्य आरोपी राज कुमार ने उन दोनों को कमरे में बंद कर दिया। लड़की से बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। लड़की के सह आरोपियों ने लड़के के परिजनों को फोन किया और लड़के को बंधक बना लेने की बात बताते हुए पाँच लाख रूपये फिरौती माँग ली। फरीदाबाद में लड़के के परेशान परिजन तुरंत स्थानीय थाना तिगांव पहुँचे। परिजनों ने तिगाँव थानाध्यक्ष को लड़के के बंधक बनाने व फिरौती माँगने की पूरी जानकारी देते हुए लड़के के कुशल बरामदगी करने के साथ अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की माँग की। लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज करने के पश्चात् थानाध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के निर्देश पर कार्य करते हुए व वैज्ञानिक सोर्स का इस्तेमाल कर त्वरित संज्ञान लेकर बंधक शख्स की बरामदगी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर मामले का उद्भेदन करने के लिए सहायक उप-निरीक्षक राकेश के नेतृत्व में हवलदार सुरेश ,संदीप, सिपाही सुरेंद्र एवं महिला सिपाही आकांक्षा सहित पाँच सदस्यों की टीम गठित की। गठित टीम तुरंत लुधियाना के लिए निकल पड़ी।लुधियाना पहुंचते ही पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग से लड़के व लड़की के साथ-साथ सभी आरोपियों को लुधियाना में ईश्वर कॉलोनी, फोगल से ढूँढ निकाला। पीड़ित के साथ सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में फरीदाबाद लाया गया। लड़की के साथ सहयोगी दोनों आरोपी का नाम राजकुमार और अजय है। तीनों आरोपियों की आयु 20 से 23 के बीच है।तिगाँव थाना में पूछताछ के क्रम में पुलिस के समक्ष आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा मामले के संबंध में आरोपी अजय ने बताया कि वह लड़की  का चचेरा भाई है तथा जब वह घर आया तो लड़का  बहन के साथ कमरे में  था। आरोपी अजय ने योजना अनुसार आरोपी राज कुमार को बुलाकर दोनों ने फरीदाबाद से आए  उस युवक को कमरे में बंद कर दिया, और झूठा केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित शख्स  कमरे में रोने-गिड़गिड़ाने लगा। तब दोनों ने उसके परिजनों को फोन कर पीड़ित शख्स  को सुरक्षित वापस भेजने के लिए पाँच लाख रूपये की फिरौती माँग ली। दोनों आरोपी दैनिक मजदूरी का काम करते हैं।दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है खबर लिखे जाने तक विधि-सम्मत तरीके से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों के कब्जे से शख्स एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड युवक का मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक वीडियो बना, वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल् ने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों संग बैठकर देखी फिल्म कश्मीर फाइल्स।

Ajit Sinha

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा को मिलेंगे वेस्ट-टू-चारकोल प्लांट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x