Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कांग्रेस आ रही है विकास कार्यों की जनता छोड़ दे चिंता: विजय प्रताप


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 साल में कोई काम नहीं किया, इसके बावजूद प्रदेश पर कर्ज बढ़ता चला गया। हुड्डा सरकार जब सत्ता से गई तो हरियाणा पर 70 हजार करोड़ का कर्जा था, लेकिन आज प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्जा है। नगर निगम में प्रत्येक वर्ष 2.5 हजार करोड़ का बजट है, लेकिन काम आप सबके सामने हैं। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह वीरवार को एनआईटी 5 एल ब्लॉक, जमाई कॉलोनी, एनआईटी 2, बडख़ल चौक के पास, एसी नगर, राजा चौक बोध विहार पार्क, पी ब्लॉक, एसजीएम नगर एवं गांधी कॉलोनी में जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। विजय प्रताप ने कहा कि 10 साल में भाजपा ने प्रदेश को लूट कर खाने का काम किया है और आज यह प्रत्याशी बदलकर सोच रहे हैं,जनता बेवकूफ है। ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया,जिसे अपने विधानसभा क्षेत्र के बारे में कोई जानकारी ही नहीं। उन्होंने भाजपा से अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करने को कहा। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सारी सडक़ें टूटी पड़ी हैं, लोग अपने प्रयासों से मिलकर सडक़ बनाने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार की आंखों में बिल्कुल भी शर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी ग्रीनफील्ड कॉलोनी नगर निगम में ट्रांसफर नहीं हो पाई। वो दो बार ग्रीन फील्ड का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अंडरपास में जलभराव की समस्या को दूर नहीं कर पाए। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि काम करने की इतनी क्या मंशा है।

Related posts

फरीदाबाद: प्रत्येक मतदाता सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो : उपायुक्त

Ajit Sinha

 ब्रेकिंग न्यूज़:फरीदाबाद के सोसाइटियों में से बाउंसरों को हटाओं,चौकीदार लगाओं ,गांजा, चरस, जुआ -सट्टा का कारोबार बंद करों-सीपी         

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने कावड़ियों से शिविर में जा जा कर होने वाले असुविधा व सुरक्षा की जानकारी प्राप्त की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x