Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

नॉएडा: जिले का सबसे बड़ा कोविड़-19 अस्पताल शुरू, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा; नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की बिल्डिंग में 400 बिस्तरों का कोविड अस्पताल 8 अगस्त यानि आज से शुरू हो गया। सीएम योगी ने इस कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया । फिलहाल यहां पर सिर्फ 167 बिस्तरों पर ही कोरोना का उपचार किया जाएगा। वर्तमान में इस अस्पताल में तीन आइसीयू, 28 बिस्तर, एक इमरजेंसी, 9 बिस्तर, 2 वार्ड, 65-65 बिस्तर, डायलिसिस यूनिट, सिटी स्कैन, लैब की व्यवस्था की गई है । बताया जा रहा है कि जरूरत अनुसार बिस्तरों की संख्या में इजाफा होगा। अस्पताल में 400 बिस्तरों की व्यवस्था हो सकती है। 

यह अब तक का जिले में सबसे बड़ा आधुनिक कोविड अस्पताल है। अस्पताल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण की ओर से किया गया है, जबकि टाटा समूह व बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से करीब 17 करोड़ की लागत से अस्पताल में संसाधन जुटाए गए हैं। यहां प्रथम तल पर आइसीयू व इमरजेंसी और पांचवें तल पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। इसके अलावा द्वितीय तल पर डायलिसिस यूनिट व सिटी स्कैन की व्यवस्था की गई है।
यह जिले का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल होगा। वर्तमान में चाइल्ड पीजीआइ में 50, ग्रेनो राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 150 बेड की सुविधा है। यहां करीब 100 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की लिस्ट तैयार कर ली है। सभी डॉक्टर जिले की विभिन्न सीएचसी-पीएचसी से संबंध हैं।

Related posts

दो सरहदों की सीमा को तोड कर पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिता रही सीमा बनी मां, पुत्री को दिया जन्म, सुझाव मांग कर रखा जाएगा नाम।

Ajit Sinha

स्कूल से बच्चे को लेकर घर लौट रहे स्कॉर्पियो सवार पिता को बच्चों के साथ दिन दहाड़े किडनैप करने की कोशिश से मचा हड़कंप

Ajit Sinha

तीन साल के बच्चे का अपहरण, बच्चे को अगवा कर ले जाता आरोपी सीसीटीवी में कैद, पुलिस तलाश में जुटी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!