Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने मंगलवार को किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम् चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के दिशा निर्देश अनुसार आज मंगलवार को  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी फरीदाबाद का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बाल सुधार गृह के किचन का भी निरीक्षण किया, जो ठीक पाया गया। इसके साथ साथ सीजेएम सुकिर्ती गोयल ने  शिकायत बक्से को भी खोला गया।  जिसमें कोई शिकायत पत्र ना पाया। सीजेएम सुकीर्ति गोयल तत्पश्चात  बाल सुधार गृह में रह रहे 83 किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 145 किशोरों से रूबरू हुए।

जहां  उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा गया कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है तो वे भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नहीं बताई।निरीक्षण के दौरान सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ सकता है। इस अवसर पर ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा व पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता, व राजेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेसी नेताओं ने ठेकेदारों के सिर फोड़ा फरीदाबाद लोकसभा चुनाव की हार का ठीकरा, भीतरघात, कार्रवाई की मांग।

Ajit Sinha

मनरेगा बचाओ संग्राम, हरियाणा को-ऑर्डिनेटर लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में आज मनरेगा श्रमिकों ने राहुल गाँधी से मुलाकात की।

Ajit Sinha

विद्यार्थियों के 60 स्टार्ट-अप आइडिया प्रदर्शित किए गए , सर्वश्रेष्ठ आइडिया को मिलेगा 50 हजार का नकद पुरस्कार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x