Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ के सैकड़ों व्यापारियों ने आज भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में आज बल्लभगढ़ के सैकड़ों व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बल्लभगढ़ के भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा तथा जिला महामंत्री सोहनापल छोक्कर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शनिवार को सेक्टर-9 स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी की सदस्या लेने वाले व्यापारियों में वेद प्रकाश उर्फ बिट्टू पंजाबी, बस अड़्डा यनियन के प्रधान रोशन लाल, श्याम लाल छाबड़ा, चावला कालोनी के प्रधान अशोक मंगला, राजू (धौज वाले), सुंदर सिंह प्रमुख थे। इनके साथ आए इनके लगभग सौ से अधिक समर्थकों ने भी भारतीय जनता पार्टी अपनी आस्था व्यक्त की।


इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  गोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जहां छोटे से लेकर बडे कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलता है। उनके अनुसार भाजपा बात में नहीं विकास में विश्वास करती है। इस बात का प्रमाण पांच साल का भाजपा शासन। उन्होने आए हुए सभी नए भाजपा कार्र्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज पार्टी में फरीदाबाद में विकास का प्रयाय बन चुके कृष्णपाल गुर्जर को फिर लोकसभा की टिकट दी है। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि चौ. कृष्णपाल गुर्जर को पहले से अधिक मतों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजे। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल मजबूत होंगे तो ही हम सभी मजबूत रहेंगे। उन्होने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी 12 मई तक वह एक एक मतदाता के पास जाकर उनकों भाजपा के लिए वोट देने को तैयार करें। इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा तथा सोहनपाल छोकर ने कहा कि भाजपा ही व्यापारी वर्ग सहित अन्य सभी वर्गाें की सच्ची हितैशी है। उन्होने कहा कि आप सभी के पार्टी में आने पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, बॉर्डर की टीम ने आज हथियारों के बड़ी खेप के साथ दो हथियार तस्करों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात सूरजकुंड थाना पुलिस ने सूरजकुंड -गुरुग्राम चौक पर शराब के पेटियों से भरे पिककप गाडी सहित चालक राहुल को पकड़ा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखधड़ी करने के दो आरोपियों को किया अरेस्ट,लाखों का सामान बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x