Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : दोस्त की हत्या करने के लिए बना चोर, क्राइम ब्रांच सेक्टर -56 पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  एक ऐसा युवक जो अपने ही दोस्त को जान से मारने के लिए बना चोर, जिसे पुलिस से ज्यादा लगता है यू ट्यूब से डर।  जो केवल यू ट्यूब का नाम सुनने के बाद कांपने लगता है और रोने लगता है। पुलिस ने ऐसे ही एक चोर को गिरफ्तार किया है जिसने पुलिस गिरफ्त में आने के बाद खुलासा किया की वह अपने दोस्त की हत्या करने केलिए चोर बन गया आरोपी के मुताबिक चोरी करके वह पैसा इकठ्ठा यूपी से देशी खरीद कर लाना चाहता था जिससे वह अपने दोस्त की हत्या कर सके ।
लेकिन वह अपने मसूबो में कामयाब नहीं हो पाया की  पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया  पुलिस को  इस मामले में सीसीटीवी भी मिले हैं। वहीँ, अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करने की बात कह रही  है।
कांपता हुआ और रोते हुए दिखाई दे रहा यह शख्स  राजन उर्फ़ यशपाल है, जो फ़रीदाबाद की संजय कॉलोनी का रहने वाला है।
 दरअसल राजन पेशेवर चोर है, जो पिछले लम्बे समय से चोरी के धंधे में लिप्त है।  तीन साल में फरीदाबाद की  क्राइम ब्रांच की अलग -अलग टीमें इसे चोरी की  घटनाओं में गिरफ्तार कर चुकी है।  आरोपी राजन की मानें तो वह चोर नहीं था  लेकिन उसके एक दोस्त ने उसे चोर बनने को  मजबूर कर दिया।  राजन अपने मुहं से 10 से  12 चोरी की घटनाओं को करना कबूल किया  है। आरोपी कई बार जेल जाने की बात भी कह रहा है।
आरोपी राजन की मानें तो अब तक वह घरों में नकदी, गहने तथा सामन की चोरी किया करता था, लेकिन  अब  वह   घर में घुसकर मोबाइल चोरी की वारदात  में पकड़ा गया है। उसका कहना हैं कि वह बीते  8 जनवरी  को जेल से आया था तथा 10 जनवरी को उसने आने के बाद फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसका कहना हैं कि वह  अपने किए  पर पछतावा है तथा वह अपने को यू ट्यूब पर ना दिखाने की बात कहकर दोबारा चोरी ना करने की बात कह रहा है।  वहीँ, आनन्द कुमार, क्राइम ब्रांच 56  की मानें तो पुलिस ने राजन को संजय कॉलोनी में हुई चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।  यह चोरी के कई मामलों में पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चूका है।  बीते 8 जनवरी को यह जेल से आया था और आते ही इसने संजय कॉलोनी के एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है

Related posts

फरीदाबाद : आरपीएस इंटरट्रीटमेंट की तरफ से आयोजित पहला ऑडिशन शो में 375 लड़कियों ने लिया भाग,फाइनल शो 22 सितंबर को

Ajit Sinha

अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद द्वारा आयोजित कैंप मे बतौर मुख्यातिथी पहुँचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा सरकार के संरक्षण में पल रहे भू -माफिया ने सैकड़ों लोगो को खुले आसमान के निचे रहने को किया मजबूर,तंवर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x