Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने देर रात सराय क्षेत्र में चल रहे अवैध अहाता में की छापेमारी की कार्रवाई, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री  उड़न दस्ता और थाना सराय खाव्जा की संयुक्त टीम ने वीरवार की रात को अवैध रूप से चल रहे अहाता में छापेमारी की कार्रवाई की, इस अवैध अहाता की वजह से हरियाणा सरकार को काफी राजस्व का नुकशान हो रहा था। इस मामले में सराय खाव्जा  थाना की पुलिस ने अहाता मालिक बलजिंदर सिंह और सेल्समेन मुकेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के डीएसपी राजेश चेची ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि बदरपुर बॉर्डर, बाईपास रोड , थाना एरिया सराय खाव्जा में शराब के ठेका के पास एक अहाता अवैध रूप से चलाई जा रही हैं, और इस अहाता की वजह से हरियाणा सरकार को राजस्व बहुत ज्यादा नुकशान हो रहा हैं। इसके लिए उन्होनें मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम के इंस्पेक्टर जगदीश, के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें सब इंस्पेक्टर राजेंद्र , सतबीर तथा धीरेंद्र, इंस्पेक्टर आबकारी एंव थाना सराय खाव्जा की टीम को शामिल किया गया। 

उनका कहना है कि संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई के दौरान अहाता पर सेल्समेन मुकेश मिला जिससे चलाए जा रहे अहाता का लाइसेंस या इससे सम्बंधित कागजात दिखने को कहा तो टीम के समक्ष कोई कागजात पेश नहीं कर सका, पूछताछ के दौरान सेल्समेन मुकेश ने टीम को बताया कि इस अहाता का मालिक बलजिंदर सिंह हैं।

इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।  

Related posts

75 लाख के हेरोइन व एक लाख 92 हजार 500 रूपए के साथ पति -पत्नी सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने क्रिकेटर राहुल तेवतिया के पिता को दी बधाई।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ड्यूरेबल कंपनी की जमीनों में बने अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स में अवैध दुकानें बनाने वाले 7 बिल्डरों पर एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x