Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद:अस्पताल में भर्ती सूरजकुंड मेला झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गत दिनों हुए सूरजकुंड झूला हादसे के बाद वीरवार 12 फरवरी को मेला परिसर में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुप्रीम अस्पताल में भर्ती तीन घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था और सरकार इसके प्रति बेहद गंभीर है।

उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि उनके इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। हादसे में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के प्रति भी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनके परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद देगी। साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’ बनाएगी, जिसका उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को सुरक्षित बनाना होगा। इससे आमजन की सुरक्षा और अधिक सुनिश्चित की जा सकेगी। इस दौरान हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, एमडी हरियाणा टूरिज्म पार्थ गुप्ता, डीसी आयुष सिन्हा, सीएमओ जयंत अहूजा मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: 20 नवंबर को वार्ड परिसीमन के बारे सुझाव व आपत्ति सुनी जाएंगी: डीसी कम ज़िला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

महिला ने फोन पर मीठी- मीठी बातें करके भैंस ब्यापारी को फरीदाबाद बुलाया और बंधक बना कर फिरौती की मांग की-3 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुणे पुलिस ने सूरजकुंड इलाके के एक फ्लैट में छापा मार कर ह्यूमन राइट के वकील सुधा भारद्वाज को अपने साथ ले गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x