Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

सी.एम.आर. डिलीवरी में डिफाल्ट के लिए वन टाईम सैटलमेंट योजना पर किया जा रहा काम – राज्य मंत्री राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गत वर्षों में जिन राईस मिलर्स द्वारा सी.एम.आर. डिलीवरी में डिफॉल्ट किया था तथा उन राईस मिलर्स की ओर राज्य सरकार की राशि बकाया है उनके लिए वन टाईम सेटलमेंट (एक मुश्त निपटान) योजना पर काम किया जा रहा है।राजेश नागर आज राईस मिलर्स एसोसिएशन के साथ इस विषय पर हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिन राईस मिलर्स द्वारा, विभाग की तय अंतिम तिथि तक भारतीय खाद्य निगम को सी.एम.आर. डिलीवरी पूर्ण कर दी गई थी, उन्हें विभाग द्वारा बोनस जारी कर दिया गया है।

मुद्रण एवं स्टेशनरी राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में उपयोग होने वाले फोटोस्टेट पेपर को मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग द्वारा दिया जाएगा। इससे न केवल सरकार के खर्चे में कमी आएगी बल्कि समय की बचत भी होगी। इसके अलावा, विभागों के कार्यो में पारदर्शिता भी आएगी।उन्होंने मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में जहां भी विभाग की जमीन है उसको चिन्हित कर एक योजना तैयार की जाए। ताकि चिन्हित जमीन को उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि मुद्रण के लिए नई तकनीक की मशीनों का प्रयोग किया जाए।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ₹200000 की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल राकेश को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

तिगांव के विधायक राजेश नागर की अगुवाई में आयोजित रोजगार मेले में निजी कंपनियों ने सैकड़ों युवाओं को दी नौकरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में आज सांय बाबा मोहन की मूर्ति दिवस मनाया जा रहा हैं, वीरेंद्र भड़ाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x