Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ढाबे चलाने वाली महिला से युवक ने की छेड़खानी, महिला ने चूल्हे की ईट से मारी चोट, युवक की मौके पर हुई मौत, गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: खाना खाने आए शख्स ने जब ढाबे चलाने वाली महिला से एकदम से छेड़खानी करने लगा, इस दौरान महिला ने चूल्हे की ईट उठाकर उसे जोर से चोट मार दी ,जिससे उस शख्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जब महिला के पति को ये बात पता चली तो, उसने अपनी पत्नी को कानून से बचाने के लिए, दोनों ने आपस में मिलकर उसके शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ललित मंडी के नजदीक गंदे नाले में फेंक दिया, अब दोनों आरोपित पति -पत्नी को क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया , और दोनों को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से दोनों को नीमका जेल भेज दिया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में हरिभान (40 वर्ष ) और उसकी पत्नी चांदनी (30 वर्ष) शामिल है। मृतक, 40 वर्षीय रमेश के जीजा मुन्नालाल ने थाना मुजेसर मे दी गई लिखित शिकायत में बताया कि रमेश कानपुर के गांव बनीपारा का रहने वाला है जो फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में रहता था। रमेश की शादी नहीं हुई है और वह कभी-कभी अपने जीजा मुन्नालाल के पास, जो पर्वतीय कॉलोनी में रहते हैं चला जाता था। कई दिनों से रमेश अपने जीजा के घर नहीं गया तो उसका जीजा मुन्ना लाल अपने साले को ढूंढने के लिए उसके कमरे पर गया परंतु वह कमरे पर नहीं मिला तो उसके बाद वह कंपनी गया जहां उन्होंने बताया कि रमेश 4 जनवरी के बाद काम पर नहीं आया है। इसके पश्चात रमेश के परिजन उसे काफी समय तक ढूंढते रहे और जब वह नहीं मिला तो गत 13 जनवरी को वह मुजेसर थाने गए जहां उन्होंने रमेश की गुमशुदगी के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम ने उन्हें बीके अस्पताल में एक डेड बॉडी दिखाई जिसकी पहचान रमेश के रूप में हुई जिसे उसके परिजन ढूंढ रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह डेड बॉडी उन्हें ललित मंडी के पास स्थित गंदे नाले से गत 10 जनवरी को मिली थी जिसकी किसी अनजान व्यक्ति द्वारा चोट मार कर हत्या कर दी गई थी। गत 22 जनवरी को मृतक रमेश के जीजा की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों  के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई जिसमें क्राइम ब्रांच प्रभारी कप्तान सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें उपनिरीक्षक सुरेंद्र, हवलदार आनंद, विकास, संदीप और अनिल कुमार ने मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों आरोपितों  को मोलड़बंद पुस्ता से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित ललित मंडी के पास में ही अपना छोटा सा ढाबा चलाते हैं जो रमेश उनके पास पिछले एक महीने से खाना खाने के लिए आ रहा था। गत 6 जनवरी को जब वह खाना खाने के लिए ढाबे पर आया तो रमेश ने हरिभान की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की जिसपर महिला ने रमेश के सिर पर चूल्हे की ईंट से चोट मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद महिला और उसके पति दोनों ने पकड़े जाने के डर से शव को ठिकाने लगाने के लिए ललित मंडी के पास बने गंदे नाले में उसके शव को फेंक दिया ताकि किसी को उसके बारे में पता ना लग सके। पुलिस द्वारा दोनों आरोपित  को गिरफ्तार करके वारदात में प्रयोग ईंट बरामद कर ली गई है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपित  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

Related posts

फरीदाबाद: महत्वाकांक्षा की पहली वर्षगांठ पर पर्यावरण को उपहार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने मनाई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश को आजाद कराने से लेकर विकसित करने में कांग्रेस का अह्म योगदान : बलजीत कौशिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x