Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुनी मंडी व्यापारियों की समस्याएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुरे देश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ अनाज मंडी के आढ़तियों की सेक्टर-8 कार्यालय पर समस्याएं सुनी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि लोगों की सामाजिक समस्याओं के निवारण के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में बल्लभगढ़ की जनता की स्ट्रीट लाइटिंग, बिजली, गन्दे पानी की निकासी, आधुनिक तकनीक से सीवरेज व्यवस्था तथा स्वच्छ पेयजल सप्लाई और आरएमसी सड़को सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का प्रयत्न किया जा रहा है।

बल्लभगढ़ का चहुमुखी विकास करने का कार्य निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मंडी के व्यापारियों की समस्याओं का निपटारा करें।प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने बकरीद पर सेक्टर- 62 निवासी फखरुद्दीन शाह पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंक मोर्चा हरियाणा प्रदेश को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि तीज और त्यौहारों से समाज में भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। लोग एक दूसरे के साथ मन तथा मतभेद भुलाकर हर्ष और उल्लास के साथ त्योहार मनाते हैं।

Related posts

आरएएफ की194 बटालियन फरीदाबाद के सभी थानों में करेगी भौगोलिक स्थिति की जानकारी के लिए भ्रमण

Ajit Sinha

फरीदाबाद : IAXN कंपनी ने रात्री के समय गश्त करने और सर्दी से बचने के लिए डबुआ थाने के पुलिस कर्मियों को 10 जैकेट भेंट किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिजली, सुरक्षा को लेकर विधायक राजेश नागर से मिले ओलिव कोर्ट के निवासी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x