Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जब सीएम मनोहर लाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल हुए आमने -सामने तो प्रचार ने पकड़ी रफ़्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एक साथ उत्तराखंड में की धुआंधार प्रचार , कहा कि एक फिर से उत्तराखंड में भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रही है। और इस प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं।

उत्तराखंड राज्य मे चुनाव प्रचार के लिए कई राज्यों के दिग्गज नेता भाजपा के पक्ष मे वोट देने के प्रचार मे लगे हुए है ओर इसी कड़ी मे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उत्तराखंड में बीजेपी के जनसम्पर्क अभियान में हिस्सा लेने पहुँचे । इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड की लालकुआ विधानसभा क्षेत्र में ऊधम सिंह नगर जिले के प्रवासी प्रभारी एव पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ जनसंपर्क अभियान मे शामिल रहे । उन्होने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और बीजेपी के पक्ष में वोट करने के लिए जनता को जागरूक किया। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ उत्तराखंड प्रदेश प्रवासी प्रभारी संदीप जोशी, सह प्रवासी प्रभारी भारत भूषण जुयाल भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आने वाली 14 फरवरी को जो चुनावी पर्व है इसे लेकर लोगो में जोश और उत्साह है। विपुल गोयल ने कहा कि उत्तराखंड मे दोबारा कमल खिलेगा और बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में दोबारा बनने जा रही है। आज उत्तराखंड राज्य की बाजपुर विधानसभा में कुन्देश्वरी मंडल महुआखेड़ा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में राजेश कुमार के लिए घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया, पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ सुरजीत अधाना जिला पार्षद और उनके साथ अन्य लोग भी उत्तराखंड में दोबारा कमल खिलाने में लगे हुए है।

Related posts

पलवल: रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाले के मामले में आरोपित वरुण देव गर्ग,DEO SDO(C) cum LAC officer अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हरियाणा के यमुनानगर, किया लोकार्पण व शिलान्यास-लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

भाजपा शासित राज्यों में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर भी जताई चिंता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x