Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आज मंगलवार को कोविड-19 के 1015 मामले पॉजिटिव आए- जितेंद्र यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 1015 मामले पॉजिटिव आए है।  148 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं।वहीं रविवार को जिला में रिकवरी रेट भी 94.79 प्रतिशत रहा।  उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का 92 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला मे 4674 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 4766 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 5178 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1361733 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 105217 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

जबकि 1251117 लोग नेगेटिव मिले।   अब तक जिला में 3917 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 5 केस वेंटिलेटर और 26 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 7.73 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 94.79 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 4.53 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कोविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की हिदायतों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित करें।   कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डा. राम भगत  ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1185058 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1137319 हो गई है। इसके अलावा 47739 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर 10, फरीदाबाद में खेला गया फूलो रंगोत्सव

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ऐसे बच्चों को कभी पढाई करने की सोच नहीं रखते, ऐसे बच्चों पढाई के जरिए ज्ञान देना,अच्छे ज्ञान से आप ऊचाई छू सकोगें : पूनम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अष्टमी व रामनवमी को लेकर चल रहा असमंजस समाप्त, इस समय और इस दिन होंगे शुभ महुर्त-जगदीश भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x