Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई चिन्हित अपराध मामलों की समीक्षा बैठक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में चिन्हित अपराध के तहत आने वाले मामलों की जांच पुलिस विभाग पूरी गहनता से कर रिपोर्ट तैयार करें। डीसी विक्रम सिंह आज सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में चिन्हित अपराध की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।


डीसी विक्रम सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए  कि वे चिह्नित अपराध में कोर्ट में जाने से पहले अच्छी तरह जांच कर सनसनीखेज मामलों की रिपोर्ट बनाएं और उन पर पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्यवाही बारे उन्हें अवगत करवाया जाए। चिन्हित मामलों के बारे संज्ञान लेते हुए आदेश दिए कि सभी आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई  जाए जिससे प्रशासन का समय बच सके और जल्दी से जल्दी केस खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि चिन्हित अपराधों  और अन्य मामलों में ई समन दिया जाए ताकि न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए।

डीसी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस कमर्शियल, रेप, मर्डर, एमटीपी, पीसी एक्ट करप्शन मामले ये सभी चिह्नित अपराध के तहत आते हैं। ऐसे मामलों में गहनता से जांच कर केस अदालत में पेश किया जाये। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी कोर्ट में केस की मजबूती न होने के कारण बचकर नहीं निकलना चाहिए। कोर्ट में पेशी से पूर्व साक्ष्यों और तथ्यों की मजबूती सुनिश्चित की जाए। समीक्षा बैठक में जिला न्यायवादी, पुलिस विभाग व सम्बंधित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के बिल्डरों की शिकायत सीएम विंडों में, बिल्डरों ने कहां शिकायत गलत,शिकायतकर्ता गलत इंसान हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने आज जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला का किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुसलमानों ने जताई भारतीय जनता पार्टी में आस्था, अमन शर्मा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x