Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद ब्रेकिंग: कांग्रेस के निर्वतमान पार्षद जितेंद्र भड़ाना ने भाजपा का दामन थामा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कांग्रेस के निर्वतमान पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी  नेता जितेन्द्र भड़ाना उर्फ जित्ते ने आज कांग्रेस का अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए राज्य मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के समक्ष भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाते हुए उन्हें पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत करवाया।

बड़ौली ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी का परिवार रोजाना बढ़ रहा है। इस पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलता है। जिसका जीता जागता उदाहरण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा मैं स्वयं हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई है। केंद्र, राज्य सरकार के बाद स्थानीय निकायों में भी भाजपा की सरकारें बनेगी और हरियाणा और अधिक चहुंमुखी विकास होगा।

इस मौके पर निर्वतमान पार्षद जितेंद्र भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पं. मोहनलाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व राज्य मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की विकास पूरक नीतियों व भगवान श्री राम में आस्था के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ। वह अपनी टीम के साथ भाजपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद में जिला प्रशासन की ओर से 13 बसों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची और 1803 मरीजों की जांच की गई: डीसी

Ajit Sinha

कांग्रेस ने आज कहा कि भारत के राज्यों को वित्तवर्ष’ 21 में 6 लाख करोड़ रूपए.से अधिक के राजस्व का नुकसान होगा-वीडियो सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मिशन जाग्रति द्वारा यौन शोषण पर किए गए सर्वेक्षण में 218 लोगों ने अपनी राय रखी, जागरूकता कार्यक्रम, कई हस्तिया शामिल होंगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x