Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विधायक राजेश नागर ने शुरू कराया भूपानी में बारात घर नवीनीकरण का काम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने भूपानी गांव में बारात घर के नवीनीकरण का काम शुरू करवाया। इस अवसर पर बुजुर्ग के हाथों नारियल फुड़वाया गया। नागर ने कहा कि जल्द ही नवीनीकरण का काम पूरा हो जाएगा जिसके बाद ग्रामीण अपने सामाजिक सांस्कृतिक कार्य यहां कर सकेंगे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि लाखों रुपयों की लागत से होने वाले इस नवीनीकरण के काम से गांव वालों को बड़ा फायदा होने वाला है। उन्हें अपने सामाजिक कार्य करने के लिए अब पहले से अधिक सुविधाओं वाला बारात घर मिल सकेगा। 

नागर ने कहा कि वह अपने क्षेत्र को प्रदेश में सबसे आगे देखना चाहते हैं। इसके लिए निरंतर प्रयास करते हैं  और इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आशीर्वाद हमें निरंतर मिल रहा है। पूरे तिगांव क्षेत्र में सडक़ों को बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। वहीं अन्य नए एस्टीमेट बनाने और टेंडर करने के काम भी किए जा रहे हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज देश और प्रदेश में एक राष्ट्रवादी दल की सरकारें काम कर रही हैं जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल का नेतृत्व प्राप्त है। भाजपा की सरकारें समान विकास करवाने के लिए संकल्पित हैं और इसी कड़ी में तिगांव में भी विकास कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर धर्म सिंह मास्टर, हरपाल भाटी, दिलीप भाटी, धर्मपाल, विक्रम भाटी, महेश भाटी, लक्ष्मी प्रसाद, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, अमित भारद्वाज, सुरेंद्र बिधूड़ी, कुसुम लता, उर्मिला, सुशीला, संतोष, सुमंत्रा भाटी, अनीता भाटी आदि स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: ऑटो सवार लड़की को गलत दिशा में ले जाकर ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने दिया बलात्कार की वारदात को अंजाम।

Ajit Sinha

पद्म विभूषण डॉ. करण सिंह ने मानव रचना सेंटर फॉर पीस एंड सस्टेनेबिलिटी के एडवाइजरी बोर्ड की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज 136 नए कोरोना संक्रमित केस आए, अब ये संख्या 2236 तक पहुंचा, में से  916 मरीज ठीक हुए हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x