Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेहतर सेवाएं आमजन तक पहुंचा रही सरकार :मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला फरीदाबाद में राजस्व विभाग से जुड़े क़ानूनगो व पटवारियों को टेबलेट वितरित किये। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित टेबलेट वितरण कार्यक्रम में डिजिटल सेवाओं के विस्तार को जनसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुगमता से जनसेवा की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी उद्देश्य के साथ आज फरीदाबाद में ई गिरदावरी, क्षतिपूर्ति, परिवार पहचान पत्र के तहत जाति सत्यापन कार्य, इनकम वेरिफिकेशन सहित अन्य सरकारी सेवाओं का उपयोग इस टेबलेट के माध्यम से बेहतर स्वरूप से क्रियान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा जिला के कुल 41 कानूनगो व पटवारियों को टेबलेट वितरित करते हुए उन्हें सरकारी सेवाओं के क्रियान्वयन में प्रभावी तरीके से जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक फरीदाबाद नरेंद्र गुप्ता, विधायक नयनपाल रावत, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया,अजय गौड़, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया, एचएसवीपी प्रशासक डॉ गरिमा मित्तल, अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता सहित कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी: मृत्यु अटल है, इस धरती पर जो भी आया है, उसका जाना निश्चित है, भगवान माता प्रेमवती को अपने चरणों में स्थान दे।

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित नि:शुल्क हेल्थ चैक अप कैम्पों का लाभ सैकड़ों लोगों ने उठाएं : रश्मि भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद में “ऑपरेशन शील्ड” के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x