
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सूरजकुंड थाने की पुलिस ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो के बड़े -बड़े चोरी के वाहनों को के पार्ट्स व इंजन काट कर बेचने का काम किया करता था, जी हैं पुलिस की एक विशेष टीम ने गांव अनंगपुर में गत सोमवार की रात को छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने मौके से चोरी के कंटेनर व ट्रकों के कटे हुए पार्ट्स व इंजन कंटेनर पर लदे हुए बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो जिस शेड पर चोरी के कंटेनर व ट्रंकों के कटे हुए पार्ट्स मिले हैं,का मालिक नरेंद्र उर्फ़ नींदे, निवासी गांव अनंगपुर,फरीदाबाद हैं, जो इस वक़्त फरार हैं। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस तरह के केस शायद फरीदाबाद में पहला केस हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजकुंड पुलिस टीम को अपने सूत्रों से सोमवार रात को गुप्त सूचना मिली जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई अमर जीत और सिपाही सोमपाल के द्वारा गांव अनगपुर में छापेमारी की गई तो आरोपित मौके से फरार हो गए थे। मौके से पुलिस टीम ने कबाडे से लोड किया गया केंटर व ट्रक के इंजन और अन्य पार्ट के साथ एक ट्रक बरामद किए गए है। मौके पर पूछताछ में पता चला की यह टीन सैड गोदाम नरेन्द्र उर्फ निन्दे जो गांव अनगपुर का रहने वाला है।

इस गोदाम में आरोपित चोरी के वाहनों को लाकर काट कर रात के समय लोड करके ले जाते है। मौके पर ट्रक RJ 09-GC-5059 का इंजन,कुछ पार्ट व नम्बर प्लेट और एक ट्रक पर SKY WAY ROAD LINE PVT LTD लिखा हुआ बरामद हुआ है। जिसमें पुलिस टीम ने चालान मशीन की मदद से ट्रक के मालिको का पता लगाया गया जिसमें राजस्थान नम्बर ट्रक का मालिक ईनायत अली मिला जिससे फोन से सम्पर्क किया गया जिसमें ईनायत अली ने बताया कि उसका ट्रक 2 दिन पहले राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के एक गांव से चोरी हो गया था।

आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव अनगपुर में चलाए जा रहे टीन सैड गोदाम के मालिक की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीम दूसरे ट्रक के मालिक की भी छानबिन कर रही है। जल्द ट्रक के मालिक की तलाश कर पूछताछ की जाएगी। मौके पर मिले कैन्टर एचआर-73-5400 को तथा अन्य सामान गैस सिलेंडर, केबिन व लोह के रोड को कब्जा पुलिस में लिया गया है। मामले में शामिल सभी आरोपितों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

