Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बिजली कर्मचारियों ने अपने कर्मचारी साथी माजिद जेई के गलत निलंबन पर भड़के,किया विरोध प्रदर्शन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम बल्लभगढ़ की सब डिविजिन सब अर्बन इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-58 पर बिजली कर्मचारियों ने अपने कर्मचारी साथी माजिद जेई के गलत निलंबन पर भड़क उठे और बिजली दफ्तर पर इकट्ठा होकर एसडीओ के तानाशाही रविये से खफा लामबंद होकर जोरदार नारेबाजी की । दफ्तर पर कर्मचारियों दवारा किए गए इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान सत्य प्रकाश चौहान ने की ।

जिसका संचालन सब यूनिट सचिव करतार सिंह ने किया । कर्मचारी यूनियन नेताओं का एसडीओ सब अर्बन पर आरोप है । कि एसडीओ आये दिन कर्मचारियों को प्रताड़ित करता है और उसकी अभद्र भाषा से कर्मचारियों को यह प्रतीत होता है । कि वह अन्य किसी प्रकार की सेवा शुल्क देने का कर्मचारियों पर अनैतिकता से जबरन दवाब बनाता है । जिससे कर्मचारी बेहद आहत व पीड़ित परिस्तिथि में काम करने को मजबूरन विवश है । इसी के चलते मजीद जेई इस कार्यप्रणाली का शिकार हुआ है । और निगम मैनेजमेंट को गलत तरीके से बरगलाया है । जिससे मजीद जेई को निगम ने निलंबित कर दिया गया ।

अपने कर्मचारी साथी के साथ हुए ऐसे गलत व्यवहार की कार्यवाही से आक्रोशित कर्मियों ने एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले अपनी आवाज को बुलन्द करते हुए मजीद जेई के गलत निलंबन को रद्द करने त्वरित माँग की है । यदि बिजली निगम ने निर्दोश  कर्मचारी को बहाल नहीं किया तो कर्मचारी मजबूरन आन्दोलन का रास्ता अख्तियार कर प्रदर्शन करते रहेंगे । जिससे किसी भी प्रकार की अशांति के लिए एसडीओ सब अर्बन जिम्मेदार होगा । विरोध के इस मौके पर परिपूर्ण आनन्द, सुरेन्दर, अरविन्द, जयपाल, राकेश, कलन्दर, ओमप्रकाश, किशन, मनोहर आदि भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related posts

फरीदाबाद: कानून एंव व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही- राकेश आर्य

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: एसटीएफ पलवल की टीम ने आज 15000 रूपए के एक इनामी बांछित अपराधी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले मुख्य आरोपित सहित दो आरोपित और पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x