Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ये लो आपके सांसद और विधायक की लचर रवैए से व्यापारी आ गए न सड़कों पर-देखों


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :खेड़ी पुल से चांदी बाग़ तक की सड़क का निर्माण कार्य पिछले दो सालों से लंबित होने के कारण आज दुकानदारों ने व्यापार एकता संघ खेड़ी रोड और सेव फरीदाबाद सामाजिक संस्था के नेतृत्व में एक बड़ी आक्रोश रैली निकाली और सरकार के विरोध में अपनी दुकाने बंद रखीं। दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ ने खेड़ी रोड को जाम कर दिया जिसको खेड़ी पुल थाने के थानाध्यक्ष सुभाष और पुलिस बल ने बड़ी मशक्कत से खुलवाया। सम्बंधित ठेकेदार के मौके पर पहुँचने पर भीड़ आग बबूला हो गई और ठेकेदार को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल थाने में ले गई । ठेकेदार के स्टाम्प पेपर पर लिखित आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम को खोला और धरने का समापन किया।

दुकानदारों का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता और स्थानीय निवासी रिंकू सिलानी का कहना था कि लगातार सरकारी अधिकारियों, फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता और सांसद कृष्ण पाल गूजर से गुहार लगाने का कोई फायदा नहीं हुआ और समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। सड़क पर बहन बेटी बुज़ुर्गों और बच्चों का चलना दूभर हो चूका है। स्थानीय दुकानदार दिनेश नागर और राजेश कुमार गोला का आरोप था कि पिछले लगभग दो सालों से खेड़ी रोड के खोदे जाने के कारण और सरकार द्वारा काम में ढिलाई बरतने के कारण हज़ारों दुकानदारों का भविष्य और पूँजी बर्बाद हो रही है। दुकान दारी ठप्प पड़ी है और प्रतिदिन ग्राहकी खराब हो रही है।

जिन दुकानदारों ने बैंक से लोन ले रखा है उनके लिए दुकानदारी ठप्प होने के कारण मासिक किश्त निकालना भी मुश्किल हो रहा है। व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि रुके हुए निर्माण कार्य की वजह से सारा दिन धूल उड़ती रहती है जिससे कि गंभीर सांस की बीमारी फ़ैल रही है और दुकान का सामान खराब होता है। टूटी हुई रोड पर गहरे गड्ढे हैं जिससे की वाहनों का नुक्सान और स्थानीय लोगों को चलने तक में परेशानी हो रही है। आने वाले बरसात के मौसम में इस सड़क पर नारकीय हालत हो जाएगी और समस्या भयानक रूप ले लेगी । सेव फरीदाबाद के अध्यक्ष पारस भारद्वाज ने सांसद कृष्णपाल गूजर को इस अव्यवस्था का दोषी बताया और आरोप लगाया कि उनका ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्या की तरफ ना होकर केवल अपने व्यापार का विस्तार करने पर है। आज के प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंगला व अन्य सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

Related posts

रिश्वत मामला: मुख्य आरोपित जेल प्रमुख अनिल कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर, विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जवाहर कालोनी में घर के मेन द्वार पर खड़ी एक लड़की पर हुई जबदरस्त फायरिंग में बाल -बाल बची,दो बदमाशों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ट्रांसपोर्टर रॉकी हत्याकांड में खुलासा: भाई की हत्या का बदला के लिए उसके भाई की गोली मारकर हत्या दी, दो अरेस्ट  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x