Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में पहुंची प्रॉपर्टी आईडी न बनने की शिकायत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर के निवास पर आयोजित खुले दरबार में पहुंचे नीमका के लोगों ने राजा जैत एन्क्लेव में रजिस्ट्री करवाने और प्रॉपर्टी आईडी बनाने की मांग। निवासियों ने कहा कि राजा जैत उनके गांव की जमीन पर बसा है जिसे सरकार ने नियमित करने के बाद नगर निगम क्षेत्र में दे दिया है लेकिन नगर निगम उनकी प्रॉपर्टी आईडी नहीं बना रहा है जिससे उनकी रजिस्ट्री संबंधी काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में नगर
निगम द्वारा सड़क नाली आदि के काम भी करवाए जाने की मांग की।

मंत्री नागर ने निगम अधिकारियों से इस बारे में पूरी जानकारी देने के लिए कहा और समस्या का हल देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का शहरी क्षेत्र हो या पंचायत का ग्रामीण क्षेत्र हो। हम सभी जगह विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को राजा जैत एन्क्लेव में विकास कार्यों की जरूरत अनुसार फाइल बनवाने की बात कही। इसी प्रकार गांव मवई में आने वाली कालोनियों मवई कॉलोनी के कुछ पार्ट, जस्सी कॉलोनी, महेंद्र कॉलोनी, शिव शक्ति एनक्लेव, पीर बाबा कॉलोनी, शक्ति नगर, खड्डा कॉलोनी, भोपाल कॉलोनी, करुणा नगर, भोपाल कॉलोनी, यमुना एन्क्लेव आदि से भी नियमितीकरण की मांग आईं। जिनपर मंत्री ने अधिकारियों से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तलब की है। परिजनों ने मंझावली पुल से दस दिन से गायब हुए महेंद्र उर्फ नरेंद्र की खोज करने की जिम्मेदारी डीएलएफ सीआईए को सौंपने की मांग रखी। मंत्री ने गुमशुदा व्यक्ति की ढूंढ ने में देरी करने पर हैरानी जताते हुए पुलिस के आला अधिकारी को इस मामले में जांच तेज करने अथवा सीआईए को सौंपे जाने के लिए कहा। इसके अलावा सेहतपुर में रास्ते को चौड़ा करने, फरीदपुर में खेल मैदान बनाने की मांग पर भी मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से जवाब मांगा। मंत्री नागर ने बताया कि उनके घर या ऑफिस आने वाले स्वजनों की समस्या का निराकरण वह प्राथमिकता से कर रहे हैं। हमारा काम जनता की सेवा करना ही है। 

Related posts

सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम।

Ajit Sinha

हरियाणा के पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब जापानी भाषा को भी सिखाया जाएगा,  एक समझौता जापान फाऊडेंशन के साथ किया।

Ajit Sinha

किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद के बैनर तले किसानों की हुड्डा प्रशासक अनुपमा अंजुली की हुई बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x