Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद:  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश नम्बरदार ने की संगठनात्मक नियुक्तियां। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यलय सेक्टर-11 पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष नरेश नम्बरदार की  अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में नरेश नम्बरदार ने अपनी जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले में धरमबीर प्रधान, अमित कौराली व अमरपाल गहलोत को जिला उपाध्यक्ष, अनिल बेनीवाल को जिला सचिव, सुनील तंवर को जिला आईटी व सोशल मिडिया प्रमुख,जीतराम को जिला सह आईटी व सोशल मिडिया प्रमुख नियुक्त किया। वहीं मंडल का विस्तार करते हुए आनन्द स्वरूप को बडखल मंडल अध्यक्ष,अनिल कुमार को पाली मंडल अध्यक्ष,जानकी प्रसाद को सीही मंडल अध्यक्ष, डॉक्टर ऋषि दयाल को एन.एच मंडल अध्यक्ष,करन सिंह को अजरौंदा मंडल अध्यक्ष,लेखचंद को सीकरी मंडल अध्यक्ष,मुकेश सिंघल को सेहतपुर मंडल अध्यक्ष,प्रवीण चौधरी को मेवला मंडल अध्यक्ष,अरुण पहलवान को तिगांव मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

ज़िला व मंडल की घोषणा करते हुए ज़िला अध्यक्ष नरेश नम्बरदार ने कहा की इन नियुक्तियों से फ़रीदाबाद ज़िले में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी और संगठन के विस्तार को गति मिलेगी।  जिले की कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति  से जिले व प्रदेश में  चल रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक व खासकर एससी समाज के लोगों तक इन योजनाओं को पहुँचाने में मदद मिलेगी।  नरेश नम्बरदार ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक स्तम्भ है इसीलिए हमें संगठन को मजबूत रखने के लिए अपना श्रेष्ठ व योग्यतम योगदान देना है ताकि पार्टी को गति मिल सके और फरीदाबाद जिले में संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके एवं अनुसूचित समाज के लोगों को और अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ा जा सके।  इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आर एन सिंह ने सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन की रीती निति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि पार्टी हमारी माँ है और इससे जुड़े सभी कार्यकर्त्ता हमारा परिवार हैं हम अपने परिवार की ही तरह पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और देश व राष्ट्रीय के लिए अपना श्रेष्ठ से श्रेष्ठ योगदान दें।  नरेश नम्बरदार ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के 9 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है और जल्दी ही बकाया के 11 मंडलों की भी घोषणा कर दी जाएगी । आज एस सी मोर्चा जिला महामंत्री जय प्रकाश का जन्मदिन केक काटकर जिला व मंडल की टीम के साथ धूमधाम से मनाया गया।  सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।  इस मौके पर भाजपा जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, जगदीश कुमार जिला महामंत्री,अमित कुमार जिला उपाध्यक्ष,सुभाष गहलोत जिला सचिव,राजकुमार अहरिया जिला सचिव,सुनील कुमार जिला मीडिया प्रभारी,राजकुमार गौतम कोषाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व मंडल के अध्यक्ष एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 

Related posts

बीजेपी की जीत पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर मनाया जश्न।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर आठ में विधायक राजेश नागर ने दिव्यांग कैंप का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव अगवानपुर के राजकीय विद्यालय के छात्रों ने गेट में ताला लगा कर, भाजपा मंत्रियों के कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा दी हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x