Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगातें हुए 3 सट्टे बाजों को गिरफ्तार किया हैं,

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगातें हुए 3 सट्टे बाजों को गिरफ्तार किया हैं, इनके कब्जे से पुलिस ने एक एलईडी टीवी, 3 मोबाइल फोन व 40500 रूपए नगद बरामद किए हैं, पकडे गए सट्टेबाजों के नाम राहुल, प्रवीण, नवीन हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह का कहना हैं कि इन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया हैं, दरअसल में उन्हें शिकायत मिली थी कि शाहपुर कलां, फरीदाबाद निवासी राहुल, भाटिया कालोनी, बल्लभगढ़ निवासी प्रवीण व भात पूरा गॉंव , फरीदाबाद निवासी नवीन यह लोग आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगा रहे हैं, इस सूचना को सहीं मानते हुए उन्होंने उसके बताए गए स्थान पर गुप्त रूप से छापा मारा और इन तीनों को रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि पकडे गए सट्टेबाजों के पास से एक एलईडी टीवी, 3 मोबाइल फोन व नगद 40500 रूपए बरामद किए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर -37 के समीप बैटरी फटने से बैटरी फैक्ट्री में लगी आग, इस आग में 3 कर्मचारियों की जलने से हुई मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 20 साल पुराने विश्वासी नौकर ने अपने डॉक्टर मालिक के घर से कर ली 17 लाख रुपए की चोरी-पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार किया हैं,एक आरोपी 29 मार्च को ही नीमका जेल से छूट कर बाहर आया था ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x