Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ बना करप्शन कैपिटल, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के इस्तीफे की मांग: नीरज शर्मा, शारदा राठौर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद, बल्लभगढ़: पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार बल्लभगढ़ में है। इस मामले को जब विधानसभा में उठाया जाता है तो स्थानीय मंत्री यह कह कर भ्रष्ट अधिकारियों का बचाव करते हैं कि विधायक नीरज शर्मा उन्हें डरा रहे हैं, यह कहना था कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का। शर्मा आज बल्लभगढ़ के नाहर सिंह पैलेस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे दस्तावेजों के माध्यम से विधायक नीरज शर्मा ने आरोप लगाया की नगर निगम में हुए 200 करोड रुपए के घोटाले में सबसे ज्यादा घोटाला बल्लभगढ़ में हुआ है और यह घोटाला हरियाणा में सबसे ज्यादा है। बल्लभगढ़ फिलहाल करप्शन कैपिटल बन गया है।  शर्मा ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत सरकार की अपनी एजेंसी यह रिपोर्ट दे रही है की नगर निगम में 184 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। इसके बावजूद मंत्री इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

शर्मा ने कहा कि नगर निगम घोटाले के ठेकेदार सत्यवीरा के खाते से जो गाड़ियां खरीदी गई, सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए और बताना चाहिए कि वह गाड़ियां कहां कहां चली और किस किस नेता या अधिकारी ने उन्हें इस्तेमाल किया। सतबीर के खाते से हवाई जहाज की टिकट खरीदी गई जिनके माध्यम से बहुत सारे नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और उन्होंने व उनके परिवारों ने विदेश यात्राएं की इसको भी सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री मूलचंद शर्मा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन किया जिसमें कार्यकर्ताओं को जाकर एक-एक वोटर से मिलने के लिए कहा गया, लेकिन अगर इन्हीं कार्यकर्ताओं को नगर निगम के इन कामों की सूची पकड़ा दी जाती और उनसे कहा जाता इनकी जांच करके बताएं तो हो सकता है यह भ्रष्टाचार समय रहते उजागर हो जाता। संवाददाता सम्मेलन में पूर्व विधायक शारदा राठौर ने मंत्री मूलचंद शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार भ्रष्टाचार के पैसे से बड़े-बड़े होटलों का निर्माण हो रहा है सरकार को इस संबंध में जांच करानी चाहिए कि उनके पास एमएलए बनने से पहले कितने होटल थे और मंत्री बनने के बाद होटलों की संख्या कितनी हो गई है। सुश्री राठौर ने नैतिकता के आधार पर बल्लभगढ़ में हुए इन घोटालों के बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के इस्तीफे की मांग की और साथ ही सरकार से इस पूरे मामले में श्वेत पत्र जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के इस मुद्दे को लेकर मैं बल्लभगढ़ में एक-एक घर में जाऊंगी और लोगों को बताऊंगी कि जिस व्यक्ति को उन्होंने चुनकर विधानसभा में भेजा उसने जनता के रुपयों का किस तरह दुरुपयोग किया।

Related posts

फरीदाबाद: यूनिवर्सल अस्पताल ने पुलिस के जवान का पैर कटने से बचाया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान से मिले बिप्लब देब

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ :दयालपुर गांव के खेल स्टेडियम में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 500 लोगों ने कराई स्वस्थ जांच,संस्थाओं का किया धन्यवाद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x