Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: सहायक कुलसचिव शिखा गुप्ता को मिला सुषमा स्वराज सम्मान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव शिखा गुप्ता को सुषमा स्वराज सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने उन्हें यह सम्मान दिया।

शिखा गुप्ता को यह सम्मान अकादमिक और प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए दिया गया। सहायक कुलसचिव शिखा गुप्ता ने इस सम्मान के लिए हरियाणा महिला आयोग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निष्काम भाव से कर्म करना ही मेरी प्राथमिकता है।

मेरे कार्यों को महिला आयोग ने सराहा यह मेरे लिए सौभाग्य है। सहायक कुलसचिव शिखा गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी अकादमिक और सामाजिक क्षेत्र में अपने योगदान को अनवरत जारी रखेंगी। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए शिखा गुप्ता को बधाई दी।

Related posts

फरीदाबाद व यूपी के अलीगढ़, जेवर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपित चार अन्तर्राजीय चोर अरेस्ट।

Ajit Sinha

अकॉर्ड हॉस्पिटल ने ग्रेटर फ़रीदाबाद की ओज़ोने पार्क सोसायटी सेक्टर- 86 में अपना पहला मेडिकल सेंटर प्रारम्भ किया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से विनोद मेहता को मुख्यमंत्री का प्रधान मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x