Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज रिश्वतखोरी के मामले में मुख्य सिपाही व ट्रैफिक बूथ इंचार्ज रणवीर के खिलाफ कोर्ट में चालान किया पेश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो,फरीदाबाद द्वारा आज बुधवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित मुख्य सिपाही रणबीर, इन्चार्ज ट्रैफिक पुलिस बूथ, एलसन चौंक, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद के विरूद्ध चालान धारा 7, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट के तहत न्यायालय, फरीदाबाद में पेश किया गया है।
शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी, फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह अपनी पानी की गाड़ी लेकर एलसन चौंक से गुजरता है, तो मुख्य सिपाही रणबीर उसको रोककर उससे 200/300 रूपये अपने खर्चे पानी के लिए वसूल करता था।

अब उसने टाटा की नई गाड़ी खरीद की है जब वह इस गाड़ी को लेकर एलसन चौंक से गुजरने लगा तो मुख्य सिपाही रणबीर द्वारा उसकी गाड़ी इम्पाउंड करने का डर दिखाकर उससे 8,000/- रूपये नकद रिश्वत की माँग की गई है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी फरीदाबाद द्वारा आरोपित मुख्य सिपाही रणबीर, इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस बूथ, एलसन चौक, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपित के विरूद्ध मुकदमा संख्या 9 दिनांक 7.4.2025 धारा 7 पीसी एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद दर्ज किया गया था।

Related posts

ताजा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के 23 नए केसों के साथ अब ये आंकड़ा बढ़ कर 234 तक पहुंचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईएएसआई.जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, बल्लभगढ़, के खिलाफ चालान किया कोर्ट में पेश।

Ajit Sinha

दिल्ली: आपसी रंजिश में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x