Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

ताजा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के 23 नए केसों के साथ अब ये आंकड़ा बढ़ कर 234 तक पहुंचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमित के जो आंकड़े आज आए हैं वह बिल्कुल चौकाने वाले हैं, जी हैं आज आज में कोरोना संक्रमित के 23 नए मामले हैं अब तक जो भी  आकड़े जिला प्रशासन ने पेश किए हैं उसमें से सबसे ज्यादा हैं। इससे प्रतीक होता हैं कि आमजनों को कोरोना संक्रमण से जल्दी छुटकारा नहीं मिलने वाला हैं। जरुरत हैं इस वक़्त आमजनों को जागरूक रहने की। आज कोरोना संक्रमित के 234 मरीज हैं जोकि कल के मुकाबले 23 केस ज्यादा हैं। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 10147 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 3472 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 6668 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 9913 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 9751 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 9012 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 505 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 234 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 98 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 11 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 118 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।  

Related posts

फरीदाबाद :पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा केंद्र से लोकसभा चुनावों के लिए 65 कम्पनियां मिली हैं. 3 -4 कम्पनियां फरीदाबाद को दी जाएगी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी पूरी- डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वन विभाग एवं एमसीएफ की संयुक्त टीम द्वारा आज पूर्व मंत्री करतार भड़ाना सहित के जगहों पर की गई तोड़फोड़।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!