Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सेक्टर -8 में तैनात हवलदार को अवैध वसूली के 3000 रुपए लेते गिरफ्तार किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सेक्टर-8 थाने में तैनात हवलदार अनिल कुमार को 3000 रुपए अवैध वसूली के लेते हुएरंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये शिकायतकर्ता से इंटरनेट लाइन बिछाने के एवज में 5000 रुपए की मांग की थी, जो कि इसका काम भी नहीं था, इसमें से 2000 रूपए अवैध वसूली के पहले ही शिकायतकर्ता से आरोपित हवलदार अनिल कुमार ले चुका था, बाकी के 3000 रुपए आज अवैध वसूली के जैसे ही उसने पकड़े तो पहले से घात लगाए बैठे एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने हवलदार अनिल कुमार को दबोच लिया। फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत आरोपित हवलदार अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

जीतने वाले खिलाड़ी से हारने वाला खिलाड़ी सीख लेकर भविष्य में जीत के लिए प्रेरणा लेता है: कृष्णपाल गुर्जर 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: आतंकी तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई है, जो एनआईए के हिरासत में हैं , अब कैसा दिखता है- देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सेक्टर -3 पुलिस चौकी की टीम ने आज मोबाइल फोन को छीन कर भागे दो बाइक सवार झपटमारों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x