Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पत्नी पर शक करता था से नाराज एक पति ने अपने चार मासूम बच्चों सहित ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, पांचों की मौत हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के निकट एक पिता ने अपने चार मासूम बच्चों सहित ट्रैक पर तेज रफ्तार से दौड़ती हुए एक ट्रैन आगे छलांग लगा दी, जिसमें पांचों की दर्दनाक मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई , और अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान मृतक मनोज के जेब से एक पर्ची मिली, जिसमें एक मोबाइल नंबर और अपना नाम के साथ चारों बच्चों के नाम लिखे हुए थे। मृतक का नाम मनोज, पवन उम्र 10 वर्ष, कारू उम्र 9 वर्ष, मुरली उम्र 5 वर्ष और छोटू उम्र 3 वर्ष लिखे हुए थे।

मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो एक महिला ने उठाया जो मृतक मनोज की पत्नी थी, जिसे इस दर्दनाक घटना के बारे में सूचना दी गई, जिसे सुनने के बाद वह रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंची, अपने अपने नजरों से पति मनोज और अपने चारों बच्चों के कटी अवस्था में देख कर उसकी हालत ज्यादा ख़राब हो गई, पत्रकारों से महिला ने बताया कि उसका पति मनोज उसपर शक करता था। इसकी वजह से उसके पति मनोज ने यह कठोर कदम उठाया। पुलिस ने पांचों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के बादशाह खान नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है , और इसके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी करने के चारों आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: टोल प्लाजा को जजिया कर बताने वाले कृष्णपाल गुर्जर दे पद से इस्तीफा : करण दलाल

Ajit Sinha

ओयो होटल के मालिक ने अवैध कमाई के लिए शुरू किया देह व्यापार का धंधा, छापा मारकर किया एक युवती समेत 6 को अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x