Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन व गिरफ्तारी का डर दिखा कर लाखों रुपए ठगने, खाताधारक पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सेक्टर-37 फरीदाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि दिनांक 7 अगस्त 2024 को उसके पास एक कॉल आया जिसने खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी का कर्मचारी बताया और उसे बताया कि उसके नाम से एक नया फोन नम्बर रजिस्टर्ड हुआ है, जिससे बहुत सारे गैर-कानूनी मैसेज भेजे जाने की बात कही, जिसके आधार पर मुंबई में केस रजिस्टर्ड होने बारे बताया। जिसके बाद ठग के द्वारा कॉल को कथित पुलिस अधिकारी के साथ जोडा गया जिसने बताया कि उसका मुम्बई में एचडीएफसी बैंक में खाता है जिसमें 6 करोड 80 लाख गैर- कानूनी पैसा आया है।

शिकायतकर्ता ने ठगों को ऐसा कोई खाता ना होने की बात  कही पर, जिसके बाद ठगों ने शिकायतकर्ता से उसके सभी बैंक खाता की डिटेल मांगी। जिसके बाद ठगों द्वारा शिकायतकर्ता को गिरफ्तारी का भय दिखाया और पैसे की मांग की गई। गिरफ्तारी के डर से शिकायतकर्ता ने 1,86,000/-रूपए ठगों द्वारा दिए गए अकाउंट में भेजे गए। लेकिन कुछ समय बाद ठगों का कॉल दुबारा आया और 10 लाख रूपये की मांग की जिसके बाद उसने 9,50,000/-रूपए ठगों के पास भेजे।

जब ठगों द्वारा शिकायतकर्ता पर लगातार पैसे देने का दबाव बनाया गया तो उसने उसकी  शिकायत साइबर थाना सैंट्रल में जिस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित विष्णु (28) निवासी किशोरपुरा, मथुरा को मथुरा से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  कार मिस्त्री है और उसने अपना खाता ठगों को दे रखा था तथा उसके  खाता में मामले  से जुड़े 4 लाख 87 हजार रूपये आए थे। अधिक पूछताछ के लिए आरोपित  को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

चंडीगढ़: 3 करोड़ रुपये के ड्रग्स के 1 महीने पुराने केस में हरियाणा एनसीबी ने किया मुख्य आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फिटनेस एण्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा डबुआ कालोनी लैजर वैली पार्क में प्रथम कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन

Ajit Sinha

बिजली कर्मियों पर छापेमारी के दौरान मारपीट और पथराव करने पर एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x