Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बच्चों को पढाई के साथ देश की संस्कृति का भी दें ज्ञान : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बच्चों को पढाई के साथ देश की संस्कृति का भी ज्ञान दें। क्योंकि भारत देश हमेशा हमेशा ऋषि मुनियों की धरा रही है। पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी बल्लभगढ़ में चल रहे महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के 3 दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल 2022 के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने सम्बोधन में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चो को अपने देश की संस्कृति का भी ज्ञान देना चाहिए ताकि उन्हें पता चले कि जीवन में माता पिता के बाद गुरु का अहम स्थान होता है। बच्चो को संस्कारी और पढ़ा लिखा हुआ होना बहुत ही जरूरी है। भारत देश ऋषि मुनियों की पावन धरा है। जिसकी मर्यादा को बनाए रखना हम सब का कर्तव्य बनता है।

युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस तरह के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं और उन्हें एक अच्छा मंच देते हैं। ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जो यूथ फेस्टिवल के मंच से ही आज मनोरंजन की दुनिया में अपना नाम काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें देश को उन्नति व प्रगति की तरफ ले जाने में अपना योगदान देना चाहिए।

Related posts

बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, चलाया जा रहा है सर्च अभियान।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 9 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यमुना आवासीय योजना के तहत सस्ते प्लॉट दिलाने के नाम 690 लोगों से 3.82 करोड़ की ठगी करने के 3 आरोपित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x